Move to Jagran APP

रेलवे चालक और गार्ड को तोहफा, रनिंग अलाउंस बढ़ा, जुलाई 2017 से एरियर के साथ होगा भुगतान

चुनाव समाप्त होते ही रेलवे ने अपने चालक सहायक चालक और गार्ड को बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने रनिंग कर्मचारियों के बढ़े हुए रनिंग अलाउंस को मंजूरी दे दी।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 01:20 PM (IST)
रेलवे चालक और गार्ड को तोहफा, रनिंग अलाउंस बढ़ा, जुलाई 2017 से एरियर के साथ होगा भुगतान
रेलवे चालक और गार्ड को तोहफा, रनिंग अलाउंस बढ़ा, जुलाई 2017 से एरियर के साथ होगा भुगतान

जागरण संवाददाता, धनबाद: चुनाव समाप्त होते ही रेलवे ने अपने चालक, सहायक चालक और गार्ड को बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने रनिंग कर्मचारियों के बढ़े हुए रनिंग अलाउंस को मंजूरी दे दी। मंगलवार की शाम रेल मंत्रालय से आदेश जारी होते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल गये।

loksabha election banner

बढ़े भत्ते का लाभ देशभर के लगभग सवा लाख रनिंग कर्मचारियों को मिलेगा। धनबाद रेल मंडल के लगभग पांच हजार कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। रनिंग कर्मचारियों को बढ़े भत्ते का भुगतान एक जुलाई 2017 के एरियर के साथ होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को मिलने वाले 30 प्रतिशत अतिरिक्त का सेवा काल में लाभ और 55 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ में केंद्र सरकार द्वारा कटौती किए जाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने वापस ले लिया है।

"25 और 26 अप्रैल को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के साथ हुई रेलवे बोर्ड की पीएनएम बैठक में इस पह सहमति दी गई थी। आचार संहिता के बाद आदेश जारी करने की बात कही गई थी। मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया।"

-पीएस चतुर्वेदी, जोनल सचिव, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन

"काफी संघर्ष के बाद रनिंग कर्मचारियों को भत्ते का लाभ मिलेगा। धनबाद समेत देशभर के लगभग सवा लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से कर्मचारियों में हर्ष है।"

- एनके खवास, संयुक्त सचिव, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन

रनिंग भत्ते में संशोधन का तुलनात्मक ब्योरा

पद                       01.09.2008                01.07.2017

चालक

मेल-एक्सप्रेस         170                            528

गुड्स                    168                            522

शंटर                     126                            391

सहायक                121                             376

गार्ड

मेल-एक्सप्रेस        154                             479

पैसेंजर                 153                             476

वरीय गुड्स           152                             474

गुड्स गार्ड             151                             469

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.