Move to Jagran APP

30 मिनट लेट पहुंचाएगी लुधियाना, 10 मिनट लेट कालका

धनबाद : अगर आप 15 अगस्त को सफर पर निकल रहे हैं तो बेहतर होगा ट्रेनों से जुड़ी जानकार

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 06:46 AM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 06:46 AM (IST)
30 मिनट लेट पहुंचाएगी लुधियाना, 10 मिनट लेट कालका
30 मिनट लेट पहुंचाएगी लुधियाना, 10 मिनट लेट कालका

धनबाद : अगर आप 15 अगस्त को सफर पर निकल रहे हैं तो बेहतर होगा ट्रेनों से जुड़ी जानकारी ले लें, क्योंकि रेलवे का नया टाइम टेबल जारी हो रहा है। धनबाद से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। यहां से खुलने और गुजरने वाली ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनके गंतव्य तक पहुंचने में समय में फेरबदल किया गया है। मसलन, धनबाद से फिरोजपुर जानेवाली लुधियाना एक्सप्रेस गंगा-सतलज अब यहां से पुराने समय पर ही खुलेगी, पर गंतव्य तक आधे घंटे लेट पहुंचेगी। हावड़ा से कालका जानेवाली अप कालका मेल 10 मिनट लेट से पहुंचाएगी। इतना ही नहीं, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस भी 10 मिनट देर से नई दिल्ली पहुंचाएगी। गोमो होकर चलने वाली तीनों भुवनेश्वर राजधानी व रांची-नई दिल्ली राजधानी भी पांच मिनट लेट से पहुंचेगी।

loksabha election banner

----------------------

13307 धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस

फिरोजपुर

पहले - सुबह 10.15

अब - सुबह 10.45

12311 हावड़ा कालका मेल

कालका

पहले - 4.30

अब - 4.40

-----------------

13151 कोलकाता-जम्मूतवी

जम्मूतवी

पहले - 9.30

अब - 9.25

---

नई दिल्ली लेट व पहले से पहुंचने वाली ट्रेनें

12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी

पहले - 10.25

अब - 10.35

12329 पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति

पहले - 11.50

अब - 11.55

12443 हल्दिया-आनंदविहार

पहले - 11.50

अब - 11.55

12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम

पहले - 4.25

अब - 4.20

20817 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

पहले - 10.40

अब - 10.45

22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

पहले - 10.40

अब - 10.45

22811 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी

पहले - 10.40

अब - 10.45

20839 रांची - नई दिल्ली राजधानी

पहले - 10.50

अब - 10.55

12825 झारखंड संपर्क क्रांति

पहले 8.30

अब - 8.50

12875 पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस

पहले - रात 9.45

अब - रात 9.35

12281 भुवनेश्वर -नई दिल्ली दुरंतो

पहले - सुबह 6.25

अब - सुबह 6.15

22857 सांतरागाछी-आनंदविहार

पहले - सुबह 11.50

अब - सुबह 11.55

-----------------

30 मिनट पहले खुलकर भी दून पुराने समय पर आएगी

देहरादून से हावड़ा जानेवाली 13010 दून एक्सप्रेस 15 अगस्त से रात 8.30 के बजाय आधे घंटे पहले रात आठ बजे ही खुलेगी। पर गंतव्य तक पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

--------------------

धनबाद में आज से पांच मिनट ही रुकेगी शक्तिपुंज

- पारसनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य तीन ट्रेनों के समय में भी कटौती

धनबाद : हावड़ा से जबलपुर जानेवाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस अप में अब पांच मिनट ही धनबाद में रुकेगी। इसके साथ ही डाउन में आनेवाली पारसनाथ एक्सप्रेस, शब्दभेदी सुपरफास्ट, रीकानेर-कोलकाता और गांधीधाम-हावड़ा के ठहराव समय में भी कटौती कर 10 मिनट से छह मिनट किया गया है।

11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस

पहले - शाम 5.30 से 5.40

अब - शाम 5.30 से 5.35

12941 भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस

पहले -सुबह 9.10 से 9.20

अब - सुबह 9.06 से 9.14

12495 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस

पहले -सुबह 9.10 से 9.20

अब - सुबह 9.06 से 9.14

22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी

पहले -सुबह 9.10 से 9.20

अब - सुबह 9.06 से 9.14

12937 गांधीधा-हावड़ा एक्सप्रेस

पहले -सुबह 9.10 से 9.20

अब - सुबह 9.06 से 9.14

-------------------

हावड़ा से पांच मिनट पहले खुलेंगी राजधानी

बुधवार से हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट और हावड़ा-मुंबई मेल पांच मिनट पहले खुलेंगी। हालांकि समय से पहले खुलने के बाद भी धनबाद में इन ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी

पहले - शाम 4.55

अब - शाम 4.50

12321 हावड़ा-मुंबई मेल

पहले - रात 10 बजे

अब - रात 9.55 बजे

12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट

पहले - रात 11.40

अब - रात 11.35


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.