Move to Jagran APP

धनबाद स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहीं महिलाएं

धनबाद : देश के दूसरे सबसे गंदे रेलवे स्टेशन का दाग अब महिलाएं धो रही हैं। रेलवे ने इसके लिए कद

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 03:14 AM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 03:14 AM (IST)
धनबाद स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहीं महिलाएं
धनबाद स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहीं महिलाएं

धनबाद : देश के दूसरे सबसे गंदे रेलवे स्टेशन का दाग अब महिलाएं धो रही हैं। रेलवे ने इसके लिए कदम बढ़ा दिया है। राची की एनजीओ स्तंभ से जुड़ी महिला कलाकारों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिलाओं की टीम मधुबनी पेंटिंग्स से धनबाद स्टेशन की सुंदरता को चार चाद लगा रही है। वॉल पेंटिंग के माध्यम से स्टेशन की खूबसूरती को नया आयाम मिल रहा है। यहां दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग के साथ झारखंड की संस्कृति सोहराय और झरिया कोयला खदान को दर्शाया जा रहा है।

loksabha election banner

एनजीओ स्तम्भ की प्रमुख जयश्री देवी ने बताया कि एनजीओ अपने यहा महिलाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के बाद ऐसे कार्यो में शामिल कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

20 महिलाएं कर रहीं वॉल पेंटिंग

धनबाद स्टेशन में हो रहे वॉल पेंटिंग के इस कार्य में करीब 20 महिलाओं का समूह लगा है। एक सप्ताह में वॉल पेंटिंग से धनबाद स्टेशन का रूप निखारा जाएगा।

यात्रियों को स्वच्छता जागरूकता संदेश

पेंटिंग में न सिर्फ झारखंड-बिहार की कला संस्कृति को दर्शाया जाएगा बल्कि यात्रियों से स्टेशन को साफ -सुथरा रखने की भी अपील की जाएगी।

पहले आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी थीं महिलाएं

राची, गुमला व लोहरदगा की महिला कलाकारों के अनुसार संस्था पहले साड़ियों में आर्ट एंड क्राफ्ट का कार्य करती थी। सफलता नहीं मिलने के कारण अब इस क्षेत्र को अपनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.