सूप पीने को नहीं दिया तो चेन पुलिंग कर रोक दी दुरंतो
धनबाद : सूप नहीं मिलने से नाराज दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों ने गुरुवार की रात चेन पुलिंग कर दु
धनबाद : सूप नहीं मिलने से नाराज दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों ने गुरुवार की रात चेन पुलिंग कर दुरंतो को रोक दी। ट्रेन रोककर यात्रियों ने धनबाद स्टेशन में हंगामा भी किया। आरपीएफ ने काफी मशक्कत कर यात्रियों को समझाया। जब यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ तो दुरंतो को धनबाद स्टेशन से रवाना किया गया।
दुरंतो पर सवार यात्री कैट¨रग स्टाफ से सूप लाने को कह रहे थे। कर्मचारी का कहना था कि सूप की उपलब्धता खत्म कर दी गई है। सूप को लेकर सियालदह से ही विवाद शुरू हो गया ा था। उन्हें आश्वस्त किया गया कि ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर अगर वहां सूप उपलब्ध हो जाए तो दे दिया जाएगा। धनबाद में भी जब ऐसा नहीं हुआ और ट्रेन खुल गई तो उस यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और नीचे उतर कर हंगामा करने लगे। उन्हें किसी तरह शांत कर ट्रेन खुलवाया गया। पर जैसे ही ट्रेन गया पुल टै्रक्शन कॉलोनी के पास पहुंची तो फिर चेन पुलिंग कर यात्री नीचे उतरकर चिल्लाने लगे। जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम पहुंची और किसी तरह समझा कर उन्हें बिठाया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।