भिखारी की मौत से थम गए रेल के पहिए
धनबाद : धनबाद और आसनसोल रेल खंड पर बुधवार सुबह छोटा आंबोना स्टेशन के पास एक भिखारी रेल गाड़
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 12:19 PM (IST)
धनबाद : धनबाद और आसनसोल रेल खंड पर बुधवार सुबह छोटा आंबोना स्टेशन के पास एक भिखारी रेल गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही भिखारी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोग पटरी पर बैठ गए। इससे रेल गाड़ियों के पहिए थम गए।
रेल पटरी पर लोगों के बैठने के कारण सुबह आठ बेज से रेल यातायात बाधित है। रेल यातायात बहाल करने के लिए रेल पुलिस पटरी पर बैठे लोगों से बातचीत कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रेल परिचालन शुरू नहीं हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें