Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा विधायक संजीव जेल में, पत्नी रागिनी ने देवर के खिलाफ संभाला मोर्चा

संजीव सिंह भाजपा के विधायक हैं। वह दो साल से ज्यादा समय से नीरज हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव आन पड़ा है।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 11:34 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 11:34 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा विधायक संजीव जेल में, पत्नी रागिनी ने देवर के खिलाफ संभाला मोर्चा
Lok Sabha Election 2019: भाजपा विधायक संजीव जेल में, पत्नी रागिनी ने देवर के खिलाफ संभाला मोर्चा

झरिया, जेएनएन। जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह अब खुलकर राजनीति में आ गई हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पीएन सिंह के लिए झरिया विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को उन्होंने झरिया के चार नंबर में भाजपा झरिया नगर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

देवर से हो रहा सामनाः संजीव सिंह भाजपा के विधायक हैं। वह दो साल से ज्यादा समय से नीरज हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद हैं। इस  बीच लोकसभा चुनाव आन पड़ा है। उनके छोटे भाई सिद्धार्थ सिंह उर्फ मनीष सिंह निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छोटे भाई का यह निर्णय विधायक के लिए असहज करने वाला है। ऐसे में उन्होंने भाजपा का प्रचार करने के लिए अपनी पत्नी को मैदान में उतार दिया है।

संजीव को साजिश के तहत फंसाया गयाः चुनाव कार्यालय उद्घाटन के माैके पर झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि विधायक संजीव को साजिश के तहत फंसाया गया है। पति बाहर होते तो भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते। अब वे जेल में हैं तो मैं उनके कर्तव्य का पालन कर रही हूं। विधायक के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम के चुनाव लडऩे पर पीएन सिंह को वोट के नुकसान के सवाल पर कहा कि हम भाजपा के साथ हैं। जनता ही तय करेगी।

उपस्थित भाजपा नेताः इस मौके पर धनबाद लोकसभा प्रभारी हरिप्रकाश लाटा, झरिया विधानसभा प्रभारी हरिश जोशी, संजोयक विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, अखिलेश सिंह, राजाराम पासवान, पिंकू चौबे, पार्षद सुमन अग्रवाल, संजय यादव, ललन पासवान, अजय निषाद, मोहसिन खान, धर्मवीर पासवान, श्रवण राय, अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती, दिलीप आडवानी  थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.