Move to Jagran APP

Positive India: सबका एक ही मकसद... कोई भूखा न रहे, जरूरतमंदों को पूर्णिमा व रागिनी ने की मदद

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बस्ताकोला क्षेत्र में निर्धनों के बीच अनाज का वितरण किया। शिमलाबहाल आदर्श नगर में जरुरतमंदों को भोजन दिया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 05:50 PM (IST)
Positive India:  सबका एक ही मकसद... कोई भूखा न रहे, जरूरतमंदों को पूर्णिमा व रागिनी ने की मदद
Positive India: सबका एक ही मकसद... कोई भूखा न रहे, जरूरतमंदों को पूर्णिमा व रागिनी ने की मदद

झरिया, जेएनएन। कोरोना खौफ व लॉकडाउन के बीच निर्धनों को अनाज वितरण व खाना खिलाने का दौर सोमवार को भी जारी रहा। झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह की ओर से डेढ़ हजार से अधिक भोजन के पैकेट झरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्धनों के बीच बंटवाया। 

loksabha election banner

इधर, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बस्ताकोला क्षेत्र में निर्धनों के बीच अनाज का वितरण किया। शिमलाबहाल, आदर्श नगर में जरुरतमंदों को भोजन दिया गया। सामाजिक संस्था युवा संगठन ने झरिया में चार सौ लोगों के बीच अनाज का वितरण किया। वहीं वार्ड नंबर 45 के पार्षद प्रत्याशी अशोक प्रसाद बर्णवाल ने बेसहारों के बीच अनाज बांटा। शैक्षणिक समाधान संस्था ने छह सौ पैकेट भोजन का वितरण निर्धनों के बीच किया। सुरूंगा गांव में मुखिया पति सनातन रविदास ने अनाज व मास्क का वितरण किया।

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ईजे एरिया व सुदामडीह क्षेत्र के पदाधिकारियों ने गरीबों के बीच अनाज बांटे। चासनाला में अजित कुमार महतो ने अनाज का वितरण किया। भाटडीह बस्ती में दीपक दसौंधी उर्फ दीपू ने काली मंदिर परिसर में गरीबों के बीच अनाज बांटा। भाजपा के अभिषेक सिंह ने पाथरडीह लोको बाजार क्षेत्र के 250 लोगों के बीच अनाज बांटा। पूर्वी झरिया क्षेत्र में जीएम गणेश चंद्र साहा व भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम ने दो सौ गरीबों को भोजन दिया। चैंबर ऑफ कॉमर्स व लायंस क्लब ने सिंदरी क्षेत्र में जरुरतमंदों को अनाज बांटा गया। सामाजिक संगठन सारथी द यूनाइटेड ने भी गरीबों के बीच अनाज बांटा। ताल ताला समिति ने जरुरतमंदों को भोजन कराया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.