भाजपाइयों ने लैंड म्यूटेशन बिल का किया विरोध
पूर्वी टुंडी / कालूबथान / कुमारधुबी झारखंड सरकार द्वारा लाए जाने वाले लैंड म्यूटेशन बिल
पूर्वी टुंडी / कालूबथान / कुमारधुबी : झारखंड सरकार द्वारा लाए जाने वाले लैंड म्यूटेशन बिल का पूर्वी टुंडी, कालूबथान व कुमारधुबी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बिल की प्रतियां व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। पूर्वी टुंडी में पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय के नेतृत्व में रविवार को पोखरिया मोड़ पर बिल की प्रतियां जलाई। पूर्व सांसद ने कहा कि नए लैंड म्यूटेशन बिल झारखंड के लोगों के लिए जहर के समान है। यह बिल अधिकारियों को बचाने एवं माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाया जा रहा है। विरोध जताने वालों में समीर साव, भूपेत मंडल, महादेव कुमार, भीमलाल भंडारी, गणेश दां, नाविक मंडल,अजीत कुमार, संतोष राय, प्रेम कर्मकार, बजरंगी कुमार, मंटू दत्ता, दिलीप राम, शंकर दां, बिपिन दां उपस्थित थे। वहीं कालूबथान मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। मौके पर गोपाल भारती, आस्तिक मंडल, बुबाई मंडल, देबाशीष मंडल, विद्युत मंडल, विष्णु मंडल आदि थे। कुमारधुबी क्षेत्र के भाजपाइयों ने कालीमंडा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप बिल की प्रतियां जलाई। मौके पर रंजीत गुप्ता, मणिंद्र पाल सिंह, शशीकांत दुबे, गीता देवी, राजेंद्र साव, दिलीप साव, भादो तांती, टीटू सिंह, पवन मोदी, विजय मंडल, इंद्रजीत सिंह शामिल थे।