Move to Jagran APP

कोयरीबांध में बंद आवास से चार लाख की संपत्ति चोरी

झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध में राहुल कुमार केसरी के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM (IST)
कोयरीबांध में बंद आवास से चार लाख की संपत्ति चोरी
कोयरीबांध में बंद आवास से चार लाख की संपत्ति चोरी

संस, झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध में राहुल कुमार केसरी के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। आवास में रखे लगभग चार लाख के आभूषण सहित नकद लेकर चलते बने। घटना गुरुवार की देर शाम की है। उक्त इलाके में सुबह से देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। चोरी की जानकारी किसी को नहीं हुई। इसकी जानकारी गुरुवार की रात को राहुल के दुकान से घर पहुंचने पर हुई। राहुल ने देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। राहुल के हंगामा करने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

loksabha election banner

झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। राहुल ने कहा कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। मकान का मालिक बबलू सिंह है। 25 वर्षों से किराएदार के रूप में रह रहे हैं। कभी भी एसी घटना नहीं हुई है। मैं और छोटा भाई रितिक केसरी झरिया बाजार की पूजा सामग्री की दुकान में थे। किसी काम से घर आया तो घर का दरवाजा टूटा हुआ दिखा। घर में रखे आलमीरा, अटैची, सहित घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच के दौरान मां के सोने की अंगूठी, पायल सहित नकद मिलाकर चार लाख के सामान चोरों ने चोरी कर ली।

----

घनी आबादी के बीच हुई घर में हुई चोरी

राहुल ने बताया कि जिस स्थान पर मकान है। वहां सुबह से रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इस बीच चोरों ने बेखौफ घटना को अंजाम दिया। जमा पूंजी व आभूषण चोरों ने चोरी कर ली। राहुल ने कहा कि बहन की तबीयत ठीक नहीं है। उसे देखने मां बुधवार को रांची गई है। घर में किसी के नहीं रहने की भनक लगने के बाद चोरों ने इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।

---

घटना की जानकारी मिली है। पुलिस आवास पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- पंकज कुमार झा, झरिया थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.