Move to Jagran APP

पूर्णिमा ने प्रियंका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं-आगे के शानदार संघर्षों के लिए...मुबारक हो !

Priyanka Gandhi Birthday झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही अपने पति नीरज सिंह के साथ प्रियंका गांधी का पुराना फोटो भी साझा किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:30 PM (IST)
पूर्णिमा ने प्रियंका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं-आगे के शानदार संघर्षों के लिए...मुबारक हो !
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Wadra) आज बुधवार ( 12 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 12 जनवरी, 1972 को दिल्ली में हुआ था। यह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी खास है। आखिर कांग्रेस महासचिव का जन्मदिन जो ठहरा। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी ट्वीट कर प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही अपने पति नीरज सिंह के साथ प्रियंका गांधी का फोटो भी साझा किया है। नीरज सिंह साल 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ फोटो खिंचवाया था।

loksabha election banner

यूपी की प्रभारी महासचिव बनने के बाद हमेशा सुर्खियों में

प्रियंका गांधी वाड्रा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी हैं। वह कांग्रेस की महासचिव हैं। यूपी कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राजीव गांधी चाहते थे कि प्रियंका दून स्कूल से पढ़ाई करें लेकिन प्रियंका घर से दूर जाने को तैयार नहीं हुईं। उनकी जिद्द के आगे राजीव गांधी को भी सिर झुकाना पड़ा और दिल्ली के माॅर्डन स्कूल से प्रियंका ने पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की। कम ही लोग जानते होंगे कि प्रियंका ने साल 2010 में बुद्धिस्ट स्टडीज से एमए किया है।

13 साल की उम्र में वाड्रा से हुई दोस्ती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति का नाम राबर्ट वाड्रा है। ये बात लोग जानते हैं लेकिन प्रियंका की मुलाकात वाड्रा से मात्र 13 साल की उम्र में हुई। दोस्ती हुई, प्यार हुआ लेकिन परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया। अंत में एक बार फिर प्रियंकी की जिद्द के सामने गांधी परिवार झुक गया और 1997 में प्रियंका और राबर्ट वाड्रा ने शादी कर ली। उनकी शादी लो-प्रोफाइल रखी गई। शादी में मात्र 150 लोग शामिल थे, जिसमें बच्चन परिवार भी मेहमान था। प्रियंका और राबर्ट के दो बेटे हैं, रेहान और मिराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.