अदालत में पेशी के दौरान कैदी बेहोश, हालत गंभीर
धनबाद : धनबाद कोर्ट की आदलत में पेशी के दौरान गुरुवार को एक कैदी बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में सु
धनबाद : धनबाद कोर्ट की आदलत में पेशी के दौरान गुरुवार को एक कैदी बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे इमरजेंसी के आइसीयू में रखा गया है। बताया जाता है कि पुरुलिया निवासी दिलीप सईस व उसके पुत्र संदीप सईस को छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर धनबाद के अदालत में पेशी के लिए सुबह करीब 11 बजे लाया गया था, तभी करीब दो बजे संदीप की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर बिगड़ गया। उसके पिता दिलीप ने बताया कि संदीप पहले से मानसिक रूप से बीमार है। रांची के डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा है।
क्या है मामला
दिलीप सईस की पुत्री की शादी पाथलडीह में हुई है। शादी के बाद ससुराल वालों से कुछ अनबन हो गई, जिसके बाद दिलीप बेटी को अपने साथ पुरुलिया ले गए। बाद में पुत्री के ससुराल वालों ने उसके घरवालों के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज कर दिया, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं थी। विगत 13 अगस्त को पुलिस ने दिलीप व उसके पुत्र संदीप को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को धनबाद कोर्ट में पेशी के लिए पुरुलिया से यहां लाया गया।
जेनरल वार्ड में रखा जाता कैदी को
पीएमसीएच में आज तक कैदियों को रखने के लिए अलग से वार्ड नहीं बनाया गया है, मजबूरन उन्हें जेनरल वार्ड में आम मरीजों के बीच रखा जाता है। इससे मरीजों को भी परेशानी होती है। तीन दिनों पहले ही एक कैदी पीएमसीएच से हथकड़ी के साथ फरार हो गया था, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन को कोई पहल नहीं करता है।