इधर चाय की चुस्की ले रहे थे सिपाही, ऊधर चंपत हो गया कैदी, जानिए फिर क्या हुआ
आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह वह हथकड़ी को सरकाकर अस्पताल से भाग निकला। इसकी सूचना के बाद उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हुए
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 02:04 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 02:04 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। पीएमसीएच के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कैदी तौफिक अंसारी के रफूचक्कर होने की सूचना से रविवार सुबह धनबाद जेल प्रशासन और पुलिस के पेशानी पर बल पड़ गया। हालांकि आधे घंटे के अंदर ही भागते हुए कैदी को सरायढेला थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया। इसके बाद सबने राहत की सांस ली।
पीएमसीएच में इलाजरत कैदी तौफिक अंसारी रविवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कैदी की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात थे। सुबह दोनों चाय पीने के लिए बाहर निकले थे। इस दाैरान कैदी की हथकड़ी खुली थी। इसका फायदा उठाकर वह भाग निकला। भागते वक्त उसपर अस्पताल में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों की नजर पड़ी। दो गार्ड कैदी के पीछे पीछे भागे। आखिरकार कैदी को स्टीलगेट के पास पकड़ लिया। इस बीच कैदी और गार्डों के बीच हाथापाई भी हुई। अंत में दोनों ने ताैफीक को जकड़ लिया। इस बीच सरायढेला पुलिस भी पहुंच गई। कैदी को हथकड़ी पहना फिर से अस्पताल के बेड पर डाल दिया गया।
झरिया पुलिस ने चोरी के आरोप में 21 वर्षीय तौफिक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के क्रम में उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया था। पिछले 18 जनवरी से पुलिस कस्टडी में ही पीएमसीएच में उसका इलाज हो रहा था। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी है। संयोग से अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्डों की सक्रियता के कारण कैदी चंपत होने के दाैरान पकड़ में आ गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें