विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gangs of Wasseypur: प्रिंस खान के नेटवर्क का पर्दाफाश, मेजर ने खोले रंगदारी, हवाला और जमीन सौदों के राज

By Niraj Duby Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Fri, 01 May 2026 07:56 AM (IST)

Prince Khan Gang: गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी मेजर से पूछताछ में उसके नेटवर्क के कई बड़े खुलासे हुए हैं। ...और पढ़ें

बदमाश प्रिंस खान और उसका गुर्गा शैफी उर्फ मेजर। (फाइल फोटो)

बदमाश प्रिंस खान और उसका गुर्गा शैफी उर्फ मेजर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेजर ने प्रिंस खान के रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया।

  2. करोड़ों की रंगदारी हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी।

  3. गैंग जमीन खरीद-बिक्री में भी सक्रिय था।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयलांचल में सक्रिय गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। उसकी करीबी सहयोगी मेजर से दूसरे दिन भी घंटों चली पूछताछ में कई चौंकानेवाले खुलासे सामने आए हैं। पूछताछ में मेजर ने बताया कि वह वर्ष 2022 से प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़ा है और उसी के निर्देश पर अब तक काम कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मेजर ने पुलिस को बताया कि रंगदारी के जरिए प्रिंस खान ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। हालांकि यह संपत्ति कहां-कहां निवेश की गई है, इसकी पूरी जानकारी उसे भी नहीं है। उसने यह भी खुलासा किया कि बिहार में भी गैंग द्वारा कुछ संपत्ति खरीदी गई है।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रिंस खान के नाम से जारी धमकियों को वायरल कराने में मेजर की अहम भूमिका रहती थी। उसने स्वीकार किया कि उसे खास तौर पर धमकी देने और माहौल बनाने के लिए रखा गया था।

पुलिस को दिए बयान में मेजर ने यह भी बताया है कि रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी। बताया जा रहा है कि प्रिंस खान करीब छह महीने पहले ही दुबई छोड़ चुका है और लगातार लोकेशन बदल रहा है।

अमन सिंह हत्याकांड के बाद बदला नेटवर्क का रूट

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि धनबाद के कई कारोबारी पहले कुख्यात अपराधी अमन सिंह को रंगदारी देते थे। लेकिन उसकी हत्या के बाद वही रकम प्रिंस खान के नेटवर्क तक पहुंचने लगी। पुलिस इस कड़ी को अमन सिंह हत्याकांड से जोड़कर भी देख रही है।

जमीन खरीद-बिक्री में भी गैंग की घुसपैठ

मेजर ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया है कि प्रिंस खान के सहयोगियों ने 8 लेन सड़क, भूली व पांडरपाला इलाके में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-बिक्री की है। कम कीमत पर जमीन खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का खेल लंबे समय से चल रहा था, जिससे करोड़ों रुपये का निवेश और मुनाफा हुआ।

पुराने मामलों से जोड़कर जांच तेज

पुलिस अब प्रिंस खान नेटवर्क को पुराने रंगदारी, जमीन विवाद और फायरिंग की घटनाओं से जोड़कर देख रही है। 2022 के बाद से शहर में हुई कई घटनाओं में इस गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही, मेजर द्वारा बताए गए अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े कई और लोगों का खुलासा हो सकता है।

मेजर की गिरफ्तारी से प्रिंस का बाजार खत्म

मेजर की गिरफ्तारी से प्रिंस खान को बड़ा झटका लगा है। प्रिंस खान के लिए इंटरनेट मीडिया पर पत्र जारी करनेवाला मेजर पुलिस की गिरफ्त में आने से प्रिंस खान का इटरनेट मीडिया से पकड़ खत्म हो चुका है।

मेजर के नेटवर्क से ही धनबाद में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी प्रिंस खान तक आसानी से पहुंच रही थी। इसके बाद प्रिंस खान के इशारे पर मेजर उस घटना को प्रिंस खा

उसकी मार्केटिंग खत्म हो चुकी है। प्रिंस के मिस्टर इंडिया को पकड़ने से पूर्व पुलिस ने कई संदिग्ध मेजर को जेल भेजी है।  प्रिंस खान ने सैफी उर्फ मेजर को एक वायरल वीडियो में मिस्टर इंडिया फिल्म की भांति गायब हो जानेवाला शख्स बताया था। इस कारण से पुलिस ने संदेह में ना जाने प्रिंस खान के कई मेजर को जेल भेजी थी, पर अब पुलिस को असली मेजर हाथ लग गया है, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ढूंढ़ निकाला है।

मेजर के निशानदेही पर गोपी की तलाश

प्रिंस खान के खासमखास सैफी उर्फ मेजर के निशानदेही पर पुलिस अब प्रिंस खान के भाई गोपी खान तथा उसका रिश्तेदार ऋतिक को ढूंढ़ रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि जल्द ही गोपी खान तथा ऋतिक भी पुलिस के हाथ लग जाएगा।