Move to Jagran APP

Jharkhand Crime News: बरहेट में नाबालिग का अपहरण कर झाड़ी में किया गंदा काम, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; पुलिस ने दबोचा

झारखंड के साहिबगंज जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का एक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर इलाके में तनाव है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 09:46 AM (IST)
Jharkhand Crime News: बरहेट में नाबालिग का अपहरण कर झाड़ी में किया गंदा काम, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; पुलिस ने दबोचा
बरहेट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म ( प्रतीकात्मक फोटो)।

बरहेट, जेएनएन। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट इलाके में एक नालाबिग युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सलीम अंसारी ने लड़की का उस समय अपहरण किया जब वह घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। चाकू की नोक पर अपहरण कर लड़की को सुनसान स्थान पर स्थित झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म किया। इसके बाद भोगनाडीह स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहां पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगनाडीह से लड़की को बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

loksabha election banner

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आक्रोश को थामा

बरहेट थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को एक युवक ने सोमवार को अगवा कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद लड़की को अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित सिमड़ा गांव निवासी सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसपर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव जैसी स्थिति बन गई। लोगों में आरोपित के खिलाफ आक्रोश था। इसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद करने के साथ ही सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बरहेट राजनीतिक रूप से संवेदनशील

बरहेट झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक क्षेत्र है। यहां से हेमंत सोरेन विधायक हैं। इस कारण राजनीतिक रूप से इलाका काफी संवेदनशील है। लड़की जब घर नहीं लाैटी तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दाैरान पता चला कि सलीम लड़की को बाइल पर बिठाकर ले गया है। लड़की के पिता ने तुरंत मामले की लिखित सूचना बरहेट थाने को दी। पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। भोगनाडीह में आरोपित के रिश्तेदार के घर में छापा मारा। वहां पर लड़की मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.