Move to Jagran APP

Covid-19: कोरोना से जंग जीतने के लिए धनबाद में क्या है तैयारी, देखें-गूगल मैप Dhanbad News

गूगल मैप द्वारा डायरेक्शन भी प्राप्त होगा। किसी भी व्यक्ति को यदि इस संबंध में कोई परेशानी होती है तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0326-2311217 पर संपर्क कर सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 07:15 PM (IST)
Covid-19: कोरोना से जंग जीतने के लिए धनबाद में क्या है तैयारी, देखें-गूगल मैप Dhanbad News
Covid-19: कोरोना से जंग जीतने के लिए धनबाद में क्या है तैयारी, देखें-गूगल मैप Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। वैश्विक महामारी Coronavirus के साथ जंग जीतने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सबसे बड़ी तैयारी तो यह है कि धनबाद के पीएमसीएच में कोरोना जांच शुरू हो गई है। पहले जांच के लिए सैंपल रांची और जमशेदपुर भेजा जाता था। अब धनबाद में ही जांच हो रही है। गूगल मैप के माध्यम से धनबाद जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए तैयारियों को साझा किया है।

loksabha election banner

धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 अस्पताल, आइसोलेशन सेंटर, क्वारंटाइन सेंटर, कम्युनिटी किचन, मुख्यमंत्री दीदी किचन, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र तथा अतिरिक्त दाल भात केंद्र की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध कराई है। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कोविड-19 से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां गूगल मैप पर उपलब्ध कराई गई है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है।

गुगल मैप पर क्लिक करने से संबंधित सुविधा का संपूर्ण विवरण, जिसमें नाम, पता, संपर्क नंबर तथा क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है, को जान सकेगा। वांछित सुविधा तक पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा डायरेक्शन भी प्राप्त होगा। किसी भी व्यक्ति को यदि इस संबंध में कोई परेशानी होती है तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0326-2311217 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुगल मैप पर कोविड-19 के लिए सेंट्रल अस्पताल, पीएमसीएच का आइसोलेशन सेंटर, प्रखंड एवं पंचायतों के 269 क्वॉरेंटाइन सेंटर, 36 कम्युनिटी किचन, 254 मुख्यमंत्री दीदी किचन, 55 दाल भात केन्द्र तथा 25 अतिरिक्त दाल भात केंद्र के संचालक का नाम, पता, फोन नंबर तथा वहां तक पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा डायरेक्शन भी उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.