Move to Jagran APP

क्रीड़ा भारती के खुला सत्र में संघ प्रमुख को सुनने उपस्थित रहेंगे राज्यपाल-मुख्यमंत्री, प्रशासन रेस

अधिवेशन में देश के 450 जिलों से दो हजार से ज्यादा खेल प्रतिभा भाग लेंगे। राजकमल विद्या मंदिर में अधिवेशन होगा। जबिक 30 दिसंबर को खुला सत्र मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 05:41 PM (IST)
क्रीड़ा भारती के खुला सत्र में संघ प्रमुख को सुनने उपस्थित रहेंगे राज्यपाल-मुख्यमंत्री, प्रशासन रेस
क्रीड़ा भारती के खुला सत्र में संघ प्रमुख को सुनने उपस्थित रहेंगे राज्यपाल-मुख्यमंत्री, प्रशासन रेस

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में 28, 29 और 30 दिसंबर को होने जा रहे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन की युद्धस्तर पर हो रही है। तैयारी को अंतिम रूप देने में आरएसएस और क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी दिन रात लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शिरकत करेंगे। इसे लेकर धनबाद जिला प्रशासन रेस है। 

loksabha election banner

अधिवेशन में देश के 450 जिलों से दो हजार से ज्यादा खेल प्रतिभा भाग लेंगे। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में अधिवेशन होगा। जबिक 30 दिसंबर को खुला सत्र मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इस सत्र को संघ प्रमुख संबोधित करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित होकर संघ प्रमुख को सुनेंगे। मंगलवार को क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चाैधरी ने मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम का जायजा लिया। उनके साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिलिंग डांगे, आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल सिंह, उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, सचिव संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष ललन सिंह, विधायक राज सिन्हा, अमरेंद्र सिंह, शकुंतला मिश्रा, विनय कुमार सिंह, विक्रांत उपाध्याय, तेजबहादुर सिंह, काैशल, अमरेंद्र सिंह, सत्यम आदि उपस्थित थे। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर एडीएम विधि व्यवस्था राकेश दुबे और एसडीएम राज महेश्वरम ने भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्टेडियम का दाैरा कर रूट और सुरक्षा प्लान पर विचार-विमर्श किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.