Move to Jagran APP

प्रज्ञा के मिसेज इंडिया यूके 2019 की फाइनलिस्ट बनने पर धनबाद को नाज, यह वजह

प्रज्ञा रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में जॉब करती हैं। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। पिता अरविंद कुमार भुवनेश्वरी अपार्टमेंट बरटांड़ में रहते हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 03:01 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 03:01 PM (IST)
प्रज्ञा के मिसेज इंडिया यूके 2019 की फाइनलिस्ट बनने पर धनबाद को नाज, यह वजह
प्रज्ञा के मिसेज इंडिया यूके 2019 की फाइनलिस्ट बनने पर धनबाद को नाज, यह वजह

धनबाद, जेएनएन। मॉडलिंग और फैशन जगह में धनबाद के युवा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी में एक नया नाम प्रज्ञा सिन्हा का जुड़ा है। प्रज्ञा सिन्हा धनबाद की बेटी और बहू दोनों हैं। कलर्स चैनल और बैंड वर्क की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया यूके 2019 के 30 फाइनलिस्ट में प्रज्ञा का चयन हुआ है। बिहार-झारखंडसे प्रज्ञा इकलौती हैं, जो इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची है। अप्रैल में ग्रैंड फिनाले है। प्रज्ञा को उम्मीद है कि मिसेज इंडिया यूके का प्रतियोगिता जीतेंगी। खास बात यह है कि प्रज्ञा का मॉडलिंग या फैशन से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है, बावजूद इसके उन्होंने इस प्रतियोगिता में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

loksabha election banner

रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में करती हैं जॉबः प्रज्ञा रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में जॉब करती हैं। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। पिता अरविंद कुमार भुवनेश्वरी अपार्टमेंट बरटांड़ में रहते हैं। पति चंद्रप्रकाश भी स्कॉटलैंड में ही जेपी मोर्गन बैंक में जॉब करते हैं और कुसुम विहार के निवासी हैं। ब्रिटिश भारतीयों और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली विवाहित महिलाओं के लिए मिसेज इंडिया यूके सौंदर्य प्रतियोगिता है। प्रज्ञा ने लीक से हटकर आंतरिक खूबसूरती का प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। प्रज्ञा ने बताया कि यह प्रतियोगिता नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का अनुसरण करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती रहेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.