Move to Jagran APP

शिक्षक नहीं, इसलिए स्कूल बंद कर रही सरकार: बलमुचू

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने स्कूल मर्जर को लेकर राज्य की भाजपा सरकार हमला बोला है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 11:54 AM (IST)
शिक्षक नहीं, इसलिए स्कूल बंद कर रही सरकार: बलमुचू
शिक्षक नहीं, इसलिए स्कूल बंद कर रही सरकार: बलमुचू

धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने स्कूल मर्जर को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही इसलिए स्कूल को ही बंद किया जा रहा है। स्कूल बंद होने से गरीबों के बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे।

loksabha election banner

बलमुचू ने सोमवार को धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्कूल मर्जर नीति का अमल हुआ तो झारखंड के 4,800 स्कूल बंद हो जाएंगे। घर से स्कूल दूर हो जाने पर गरीबों के बच्चे पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल मर्जर नीति का विरोध करने के लिए आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की। शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर घर बनाकर रहने वालों को 30 साल के लिए जमीन लीज पर देने के निर्णय पर बलमुचू ने सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम में वर्षो से सरकारी जमीन पर घर बनाकर रहने वालों की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने वादा किया था कि सबसे नाम जमीन की बंदोबस्ती कराएंगे। ऐसा नहीं कर पाने पर जनता को लीज देने के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। 30 साल के लिए जमीन लीज पर देने के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया है। झारखंड सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया है। सरकार के संकल्प को मानना या मानना स्थानीय प्रशासन पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ईमानदार होते तो इस बाबत कानून बनावाते।

झारखंड में भाजपा को रोकने के लिए बलमुचू ने महागठबंधन की वकालत की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल करने के लिए आजसू से भी बातचीत होनी चाहिए। भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और आजसू का गठबंधन होना चाहिए। ईमानदारी से गठबंधन हो गया तो झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज राय, मनोज सिंह, संजीव सहाय उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.