रेलवे कॉलोनी में करंट से कुली की माैत Dhanbad News
गोविंद स्नान करने के बाद सुखाने के लिए कपड़ा तार पर डाल रहा था। इसी बीच तार में करंट आ गई। झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा। माैके पर ही माैत हो गई।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 01:36 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेल मंडल प्रबंधक आवास के सामने रेलवे कॉलोनी में कंरट लगने से मंगलवार को 40 वर्षीय गोविंद यादव की मृत्यु हो गई। वह धनबाद रेलवे स्टेशन पर 16 साल से कुली का काम करता था।
गोविंद स्नान करने के बाद सुखाने के लिए कपड़ा तार पर डाल रहा था। इसी बीच तार में करंट आ गई। झटका खाकर जमीन पर गिर पड़ा। माैके पर ही माैत हो गई। वह मूल रूप से गया जिले के पहाड़पुर का रहने वाला है। वह अकेले ही रेलवे कॉलोनी में रहता था। गोविंद की माैत की सूचना मिलते ही धनबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों में शोक की लहर दाैड़ गई। सभी दाैड़े-दाैड़े रेल कॉलोनी पहुंचे। स्थानीय वार्ड वार्षद अशोक पाल भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें