पंचायत उपचुनाव संपन्न, धनबाद में 59 प्रतिशत मतदान
ठंड के बावजूद घरों से निकलकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। 41 बूथों में ज्यादातर पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच चुके थे।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 10:24 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 10:24 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। पंचायत उपचुनाव- 2018 के तहत धनबाद जिले में नाै पदों के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। तोपचांची, पूर्वी टुंडी, निरसा, बलियापुर और कलियासोल प्रखंड के 41 बूथों पर बुधवार सुबह सात से तीन बजे तक मतदान हुआ। 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुखिया के एक, ग्राम पंचायत समिति सदस्य के छह और पंचायत समिति सदस्य के दो पदों के लिए मतदान हुआ।
कड़ाके की ठंड के बावजूद घरों से निकलकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। 41 बूथों में ज्यादातर पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच चुके थे। नक्सल प्रभावित तोपचांची क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें