मिशन-2019 की सफलता को भाजपा का सारा जोर बूथ पर
बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
संस, चिरकुंडा : भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित कोर कमेटी की बैठक चिरकुंडा स्थित भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल के आवास में हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा व पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता मौजूद थीं। भाजपा को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत बनाया जाए इस विषय पर ¨चतन किया गया। संकल्प लिया गया कि बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सामाजिक, राजनीतिक आदि विषयात्मक कार्य करने के लिए एक प्रकार का प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ लोगों के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती व पुण्यतिथि मनाया जाए तथा उनके बारे में अभिभाषण के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी।
बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। झारखंड स्थापना दिवस को भी बूथ स्तर पर मनाया जाए। भगवान बिरसा मुंडा जन्मोत्सव मनाने व उनके संघर्षो को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में चिरकुंडा नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह, प्रदीप अग्रवाल, संजीव पांडेय, छोटू मिश्रा, भक्तो प्रसाद महतो, मधुरेन्द्र गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनिल यादव, कल्याण ¨सह, बापी दे, राजेश बाउरी आदि मौजूद थे।