Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस की सभा में भाजपाइयों का धावा, बाघमारा में बढ़ा राजनीतिक टैंशन
कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो अपने समर्थकों के साथ वहां सभा कर रहे थे। तभी दर्जन भर की संख्या में ढुलू महतो समर्थक वहां पहुंचे और जलेश्वर से कहा कि पांच साल कहां थे।
बाघमारा, जेएनएन। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ा सेक्टर वन में रविवार देर रात कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो की नुक्कड़ सभा के दौरान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो व जलेश्वर समर्थक आमने सामने हो गए। तत्काल कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया, अन्यथा हिंसक घटना घट सकती थी।
कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो अपने समर्थकों के साथ वहां सभा कर रहे थे। तभी दर्जन भर की संख्या में ढुलू महतो समर्थक वहां पहुंचे और जलेश्वर से कहा कि पांच साल कहां थे। पांच साल में एक भी बार उनकी समस्या सुनने क्यों नहीं आए। आज क्यों आये हैं। इतना कहकर वे लोग ढुलू महतो ङ्क्षजदाबाद तथा जलेश्वर महतो वापस जाओ का नारा लगाने लगे। जलेश्वर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर जलेश्वर समर्थक भी नारेबाजी करने लगे। दोनों ओर से विवाद होना लगा। दोनों के समर्थक एक दूसरे को देख लेने तक की बात कहने लगे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों के समर्थकों को अलग किया। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी घटना की शिकायत पुलिस से नहीं किया है।