संजीव सिंह का वीडियो वायरल करने के खिलाफ शिकायत
झरिया झरिया के विधायक संजीव सिंह के वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।
झरिया : झरिया के विधायक संजीव सिंह के वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। इसके खिलाफ संजीव सिंह के विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत होरलाडीह निवासी शशि सिंह के खिलाफ की गई है। विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्ट से विधायक संजीव सिंह व भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थकों को आघात लगा है। उनका चरित्रहनन करने का प्रयास किया गया है। यह दंगा भड़कानेवाला पोस्ट है। हमने पुलिस से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आगे चुनाव आयोग से भी कार्रवाई की मांग करेंगे। अखिलेश के मुताबिक शशि सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के मीडिया प्रभारी हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस में शिकायत के बाद शशि सिंह के फेसबुक अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया गया है।