... और अंततः पार्षद सुमन सिंह के भाई संटू सिंह को जाना पड़ा जेल
एक जनवरी को गांधी रोड मे डीजे बजाने के दौरान मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। गोली से घायल अवधेश सिंह उर्फ कल्लू ने धनसार थाना में संटू के खिलाफ शिकायत की थी।
धनसार, जेएनएन। गांधी रोड में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट व फायरिंंग के मामले में धनसार पुलिस ने शनिवार को धनबाद नगर निगम के वार्ड 31 की पार्षद सुमन सिंह के भाई अमित सिंह उर्फ संटू सिंह को पीएमसीएच में इलाज के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। पीएमसीएच के चिकित्सक ने संटू को फिट घोषित किया। उसके बाद ही धनसार पुलिस ने उसे जेल भेजा।
मालूम हो कि एक जनवरी को गांधी रोड मे डीजे बजाने के दौरान मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। गोली से घायल अवधेश सिंह उर्फ कल्लू ने धनसार थाना में संटू के खिलाफ शिकायत की थी। महावीर स्थान के पास संटू , अशोक डब्बा, गामा राय सहित अन्य पांच लोग पर मारपीट करने व संटू पर कमर से पिस्टल निकालकर माथा में सटाने का आरोप लगाया था।
वहीं संटू की ओर से भी मनईटांड़ भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष गोलू सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह व नवल सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जेल जाने से बचने के लिए संटू सिंह ने बीमारी का भी बहाना बनाया। थाने में बहोस होकर गिर गए। अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों द्वार फिट घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।