दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में वासेपुर पहुंची पुलिस
जागरण संवाददाता, धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित विनोद तिवारी की तलाश में रविवार की रात
By Edited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 04:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित विनोद तिवारी की तलाश में रविवार की रात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वासेपुर के मारूफगंज पहुंची। हालांकि पुलिस को वहां सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस दुष्कर्म के आरोपित विनोद तिवारी को ढूंढ़ रही है। जारा खान के पति विनोद तिवारी की तलाश में लगभग 15 दिन पहले भी पुलिस उसके घर पहुंची थी और पति के ना मिलने पर उसे और उसकी तीन साल की बच्ची के साथ उठा कर थाने ले आई थी। थाने में 24 घटे से ज्यादा रखा गया था, लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने उस महिला को बच्चे के साथ उसके घर तक छोड़ने गई थी। उसके बाद ही महिला ने थाना प्रभारी पर अपने साथ गलत हरकत का आरोप लगाते हुए धनबाद के सिटी एसपी पीयूष पाडेय को इसकी जानकारी दी थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं होता देख महिला ने अंत में न्यायालय में जाकर सीपी केस दायर किया था। जारा खान का आरोप है कि पुलिस पर मुकदमा दर्ज कराने के कारण पुलिस जानबूझकर मुझे परेशान कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें