वारंटी को पकड़ने गए पुलिस अधिकारी पर पथराव, सिर फटा Dhanbad News
भुचकना पर पहले से मामला दर्ज है। वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ वारंट निर्गत है। सूचना मिली थी कि भुचकना भूतगड़िया में है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने भुतगड़िया पहुंची थी।
By MritunjayEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 01:49 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 01:49 PM (IST)
झरिया, जेएनएन। झरिया क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि खुद पुलिस भी पिट जा रही है। झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगढ़िया में फरार वारंटी भुचकना को पकड़ने गए ओपी के पुलिस अधिकारी पर गुरुवार को हमला कर दिया गया। पथराव किया गया। इस हमले में एएसआई बृज देव कुमार का सिर फट गया है। लोगों के विरोध के बाद एएसआई को वापस लाैटना पड़ा।
भुचकना पर पहले से मामला दर्ज है। वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ वारंट भी निर्गत है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि भुचकना भूतगड़िया में है। इसके बाद पुलिस अधिकारी उसे गिरफ्तार करने भुतगढ़िया मोहल्ले में पहुंचे थे। इसी दाैरान उनपर पर पथराव कर दिया गया। पुलिस पथराव करने वालों और वारंटी की तलाश में लगी हुई है। बोर्रागढ़ पुलिस का कहना है कि हमले में हल्की चोट लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें