निशा की मौत में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन
?????/????? : ???? ???????? ????? ??? ???????? ???? ???? ?? ???? ????? ??? ???????? ?????? 25 ?????? ???? ???, ???? ????, ??? ? ?? ????? ?? ???? ?? ??? 20 ?????? ?????? ???? ?? ????? ???? ?? ?????? ????? ????? ?? ?? ???
झरिया/लोदना : नीचे राजबाड़ी झरिया में रहनेवाली सोनी देवी ने अपने दामाद के खिलाफ राजबाड़ी निवासी 25 वर्षीय अमित साव, उसके पिता, मां व दो बहनों पर दहेज के लिए 20 वर्षीय पुत्री निशा की हत्या करने की शिकायत झरिया पुलिस से की है। पुलिस सोनी की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
सोनी ने पुलिस से शिकायत में बताया है कि पुत्री ने तीन वर्ष पूर्व अमित के साथ प्रेम विवाह किया था। अमित व उसके परिजन पुत्री को आयेदिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी। सभी अपने आप को बचाने के लिए हत्या के बाद पुत्री के शव को धनबाद इलाज के लिए ले गए। जबकि बेटी की हत्या ऊपर राजबाड़ी स्थित ससुराल में ही हो गई थी।
सोनी ने बताया कि अमित पुत्री निशा को ट्यूशन पढ़ाता था। गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर अमित ने पुत्री के साथ विवाह किया था। हमलोगों ने उस समय इसका विरोध भी किया। पर दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस हमारी एक नहीं सुनी। उसके बाद से अमित के परिजन लगातार पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पुत्री गर्भवती भी थी। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौप दिया।