Move to Jagran APP

अब धनबाद में एक पुलिसकर्मी के भरोसे होगी 2788 लोगों की सुरक्षा, जानिए वजह

धनबाद जिले में स्वीकृत पद से काफी कम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही है। यहां 2025 पद सिपाही के लिए स्वीकृत हैं जो कि पुराने मानक पर आधारित है।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 12:27 PM (IST)
अब धनबाद में एक पुलिसकर्मी के भरोसे होगी 2788 लोगों की सुरक्षा, जानिए वजह
अब धनबाद में एक पुलिसकर्मी के भरोसे होगी 2788 लोगों की सुरक्षा, जानिए वजह

धनबाद, नीरज दूबे। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर धनबाद के पुलिसकर्मी अब आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे। इसके लिए एसएसपी किशोर कौशल ने दो दिन पूर्व ही आदेश जारी कर दिया है। व्यवस्था को पूरी तरह से धरातल पर उतारने से पूर्व इसका रिहर्सल भी शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में कुछ पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ही ड्यूटी ली जा रही है। ऐसे तो मुशहरी कमेटी की अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर में पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी लेने का आदेश जारी किया है। उसी आदेश के आलोक में एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को यहां के पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी लेने का फरमान जारी कर दिया है, परंतु वर्तमान समय में धनबाद में पुलिसकर्मियों की जो संख्या है। उससे यह व्यवस्था तीन शिफ्टों में किस तरह से काम करेगा यह एक बड़ा सवाल है? और इसका जबाव सरकार व मुख्यालय के आलाधिकारी ही दे सकते हैं। पिछले एक दशक में भौगोलिक दृष्टिकोण से जहां धनबाद का क्षेत्रफल काफी बड़ा हुआ है। यहां की आबादी लगभग 30 लाख के करीब पहुंच चुकी। बावजूद यहां कुल मिलाकर 3228 पुलिसकर्मी ही मौजूद हैं, जिसमें सभी पद के पुलिसकर्मी शामिल है। 

loksabha election banner

ऐसे तो पहले से ही जिले में स्वीकृत पद से काफी कम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही है। यहां 2025 पद सिपाही के लिए स्वीकृत हैं जो कि पुराने मानक पर आधारित है, बावजूद यहां स्वीकृत पद से 180 पुलिसकर्मी पहले से ही कम हैं। यहां 1845 सिपाही ही वर्तमान समय में मौजूद हैं। इन्हीं पुलिसकर्मियों के जरिए शहर की पेट्रोलिंग व्यवस्था, संतरी ड्यूटी, वीआइपी ड्यूटी ट्रैफिक आदि काम लिए जाते हैं।  

महत्वपूर्ण बात तो यह है कि अगर तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है, तो एक बार में 615 सिपाही ही पूरे जिले में ड्यूटी कर पाएंगे। वहीं अगर जिला भर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में बांट दी जाए तो एक शिफ्ट में 1076 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। एक पुलिसकर्मी के जिम्मे 2788 जनता की सुरक्षा की जिम्मेवारी होगी। 

पदनाम  स्वीकृत पद      उपलब्ध  

एसपी            03        03  

डीएसपी          08        08

परिचारी प्रवर      03        02

पुलिस निरीक्षक    37       38

प्रा.नि( प्रशिक्षण)  03       00

प्रा.नि.(आर्मोरर)   00       00

प्रा.नि.(परिवहन)   00      00

परिचारी            09       06

पु.अनि.नि         504      318

पुअनि प्रशिक्षण     03       01

प्राअनि प्रशिक्षण    27       05

प्रा.अनि आर्मोरर    01       01

प्राअनि परिवहन    01       01

सअनि             552     541

सअनि(आशु)     05      02

सअनि (टंकक)    05      00

हवलदार           478     374

हवलदार(आर्मोरर) 03      02

हवलदार (चालक) 25     19

सिपाही (सामान्य) 2025   1845

सिपाही (आर्मोरर)  03      03

सिपाही चालक    98       82

आरक्षी( चालक) 01       00

आरक्षी(बिगुलर)  01       00

आरक्षी(मोची)    -         -

बाल (आरक्षी)   14        03

       कुल      3809     3228 

आठ घंटे की ड्यूटी में 13 माह का वेतनः आठ घंटे ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मियों को अब सरकार 13 माह का वेतन क्यों देगी, इस पर पुलिस मुख्यालय में चर्चा शुरू हो गई है। पहले 12 घंटे से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करते थे, जिससे पुलिसकर्मियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें 13 माह का वेतन देने की बात चल रही थी, लेकिन अब तो राज्य भर में पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ही ड्यूटी लेने का आदेश मुख्यालय ने जारी किया है। धनबाद समेत कुछ जिलों में व्यवस्था लागू भी किया जा चुका है। महत्वपूर्ण बात है कि पुलिस व मेंस एसोसिएशन ने सात सूत्री मांगों को लेकर जो आंदोलन शुरू किया है उसमें पुलिसकर्मियों के लिए 13 माह का वेतन भी मांगा जा रहा है। 

कैसे होगी पेट्रोलिंग व वारंटियों की धरपकड़ः जिले भर में 54 थाना ओपी हैं तथा वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इतना ही नहीं, कंपोजिट कंट्रोल रूम में भी 24 घंटे विधि व्यवस्था की संकट पर नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है। शहर में तीन शिफ्ट में पेट्रोलिंग होती है इसके अलावा वीआईपी, ड्यूटी संतरी ड्यूटी, शहर के सरकारी दफ्तरों कोर्ट परिसर की सुरक्षा वारंटियों की धरपकड़ आदि की जिम्मेवारी एक शिफ्ट में तैनात पुलिसकर्मी कैसे कर पाएंग,  इस सवाल का जबाव शायद मुख्यालय के आलाधिकारी ही दे पाएंगे।  

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ड्यूटी लेने का आदेश जारी कर दिया है। यह सच है कि फिलहाल जिले में पुलिसकर्मियों की कमी है, परंतु मुख्यालय के आदेश का पालन किया जाएगा और इसके लिए ड्यूटी बांटनेवाले को कई पहलुओं पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

- किशोर कौशल, एसएसपी धनबाद 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.