Move to Jagran APP

Dhanbad Lok Sabha Election Rejult 2019: झारखंड में सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान पीएन के नाम

Dhanbad Lok Sabha 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएन ने 292954 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। तब भी वह झारखंड में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सांसद थे।

By mritunjayEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 11:14 AM (IST)
Dhanbad Lok Sabha Election Rejult 2019: झारखंड में सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान पीएन के नाम
Dhanbad Lok Sabha Election Rejult 2019: झारखंड में सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान पीएन के नाम

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा की चुनावी पिच पर भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को क्लीन बोल्ड करने के साथ ही कीर्तिमान भी कामय किया है। उन्होंने झारखंड में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 4 लाख 86 हजार 194 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। कीर्ति को पराजित कर पीएन ने धनबाद की पिच पर हैट्रिक लगा दी है। इससे पहले वह 2009 और 2014 में भी भाजपा के टिकट पर धनबाद से सांसद चुने जा चुके हैं।

loksabha election banner

यह नरेंद्र मोदी के नाम और काम का ही चमत्कार है कि सांसद पीएन सिंह से नाराजगी के बावजूद धनबाद की जनता ने भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का बटन दबाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। चुनाव प्रचार के दाैरान यह नारा भी लगा-पीएन सिंह मजबूरी हैं, मोदी जरूरी हैं। 12 मई को मतदान के बाद 23 मई को मतगणना के बाद परिणाम आया तो पीएन सिंह ने नया कीर्तिमान कायम किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएन ने 2,92,954 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। तब भी वह झारखंड में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सांसद थे। इस बार जीत का अंतर बढ़ कर 4 लाख, 86 हजार 194  मत का हो गया। राज्य भर में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। धनबाद सीट से 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति को छोड़ कर बाकी 18  उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.