Move to Jagran APP

PN Singh MP Dhanbad: लोकसभा अध्यक्ष को खुश करने के चक्कर में दो पूर्व अध्यक्षों को किया नाराज, विरोधी ले रहे मजे

यहां सांसद यह भूल गए कि उनके पिछले दो कार्यकाल में पहली बार तो कांग्रेस की मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष थीं जबकि दूसरी बार भाजपा की ही दिग्गज नेत्री सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष थीं। जाने अनजाने सांसद ने उनके खिलाफ भी बयानबाजी कर दी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 09:06 AM (IST)
PN Singh MP Dhanbad: लोकसभा अध्यक्ष को खुश करने के चक्कर में दो पूर्व अध्यक्षों को किया नाराज, विरोधी ले रहे मजे
धनबाद के सांसद पीएन सिंह। शून्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष की तारीफ की।

धनबाद, जेएनएन। PN Singh MP Dhanbad कम और संतुलित बोलने वाले धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह बुधवार को धनबाद लोकसभा में अपनी पार्टी भाजपा को ही असहज करने वाली बात बोल गए। शून्यकाल में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) कर्मचारियों के पे रिवीजन पर वे सवाल कर रहे थे। इस दौरान मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की शान में कसीदे पढ़ते हुए सांसद ने कहा कि आप हैं तो मुमकिन है। आपने बोलने का मौका दिया। पिछले दो अध्यक्षों को भी देखा है लेकिन तब मौका नहीं दिया गया।

loksabha election banner

अंदरखाने घेरने में लगे विरोधी 

यहां सांसद यह भूल गए कि उनके पिछले दो कार्यकाल में पहली बार तो कांग्रेस की मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष थीं जबकि दूसरी बार भाजपा की ही दिग्गज नेत्री सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष थीं। जाने अनजाने सांसद ने उनके खिलाफ भी बयानबाजी कर दी। उन्होंने कहा कि बिना बोले सदन से चला जाता तो जनता आड़े हाथों लेती। झोली भरकर जनता ने वोट दिया और पांच लाख वोटों से जिताया ऐसे में बिना एक सवाल किए चले जाता तो जनता का कोपभाजन बनता। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय आप हैं तो मुमकिन है। भाजपा सांसद के इस बयान को धनबाद में उनके विरोधी हाथों-हाथ ले रहे हैं। अंदरखाने सांसद को घेरने में लग गए हैं। कुछ मजे भी ले रहे हैं। 

सेल कर्मचारियों का पे रिवीजन जल्द किया जाए 

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में बोकारो स्टील प्लांट है। यहां के कर्मचारियों का पे रिवीजन पिछले कई वर्षों से लंबित है। यह स्थिति तब है जबकि पिछले दो वर्षों से सेल मुनाफे में है। इस्पात मंत्रालय इस दिशा में कार्रवाई करे और जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द समाधान कर पे रिवीजन करवाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.