PM Modi Rally in Jharkhand : पीएम मोदी ने बोकारो से झारखंड व देश की जनता को दिए तीन संदेश, यहां पढ़ें
PM Modi Rally in Jharkhand पीएम मोदी ने बोकारो की जनसभा में झारखंड की जनता को तीन संदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोग स्थिर सरकार और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं।
धनबाद/बोकारो, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने बोकारो में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कर्नाटक के 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि देश के एक और राज्य ने बहुत बड़ा फैसला किया है। यह साधारण उपचुनाव नहीं था। इसके संदेश झारखंड समेत पूरे देश के लिए संदेश है।
PM Modi Rally in Jharkhand पीएम मोदी के ये तीन संदेश :
- देश की जनता स्थिर व स्थायी सरकार चाहती है।
- कांग्रेस और उसके साथी पिछले दरवाजे से जनादेश को धोखा देते हैं, लेकिन जनता सब देखती है। पहला मौका मिलते ही जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया और उनका सूफड़ा साफ कर दिया।
- जनता ने दिखा दिया कि वो विकास के लिए स्थिर सरकार चुनना चाहती है और स्थिर सरकार के लिए उनका भरोसा सिर्फ भाजपा पर है।
कांग्रेस के दिग्गजों का हराकर जनता ने भाजपा को दिया मौका : पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में हुए उपचुनाव में भाजपा को वैसे सीटों पर जीत मिली है, जहां आजादी के बाद से भाजपा कभी नहीं जीती। वहां भी कांग्रेस के दिग्गजों का हराकर जनता ने भाजपा को मौका दिया है। यह सभी के लिए एक सबक है।