मानव सेवा परिवार ने चिरकुंडा थाना परिसर में किया पौधारोपण
संस चिरकुंडा जल शक्ति अभियान तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए चिरकुंडा थाना परिसर में रवि
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 09:08 PM (IST)
संस, चिरकुंडा : जल शक्ति अभियान तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए चिरकुंडा थाना परिसर में रविवार की संध्या मानव सेवा परिवार चिरकुंडा द्वारा पौधारोपण किया गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह व अन्य ने परिसर में पौधे लगाए। मानव सेवा परिवार चिरकुंडा शाखा अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि सेवा परिवार ने 100 पौधे लगाए हैं। इसमें 80 पौधे थाना परिसर में लगाए गए हैं। सोनारडंगाल के आसपास 20 पौधा लगाया गया। मौके पर एसआइ सालो हेम्ब्रम, शिवनारायण राम, एएसआइ दिलीप सिंह, जयप्रकाश भगत, प्रकाश सिंह, सौरभ, संजय के अलावे सेवा परिवार के विमला तिवारी, सरिता शर्मा, बसंती शर्मा, रोहित खरकिया, मटरू अग्रवाल, विपुल शर्मा आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें