विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 नवंबर से मुंबई में आयोजित होगा पिकलबॉल टूर्नामेंट, 16 देशों के 500 से अधिक खिला‍ड़ी होंगे शामिल

By Jagran NewsEdited By: Deepak Kumar Pandey
Published: Mon, 28 Nov 2022 06:51 PM (IST)

मुंबई के वर्ली में 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट आयाेजित हो रहा है। टूर्नामेंट में धनबाद के कई खिलाड़ी ...और पढ़ें

कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।
कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद: मुंबई के वर्ली में 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल बेनब्रिज कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में धनबाद के कई खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। खिलाडि़यों ने बताया कि मुंबई के वर्ली स्थित द नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्टेडियम में छह दिवसीय पिकलबॉल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। झारखंड पिकलबाॅल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार इस अवसर पर मुंबई में मौजूद रहकर झारखंड के खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करेंगे। यह जानकारी झारखंड पिकलबाल एसोसिएशन के सहसचिव बी. सुधीर ने दी।

टूर्नामेंट 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 16 देशों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह ओपन टूर्नामेंट होगा। इसके साथ-साथ इस दौरान कई देशों के बीच प्रतियोगिता भी होगी। इसमें धनबाद के खिलाड़ी शशिकांत कुमार, चंदन कुमार पंडित, गौरव कुमार, गजेंद्र शर्मा, सोनू कुमार विश्वकर्मा, रंजन कुमार साहू, चंद्र देव प्रजापति, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद जैद, मोनू कुमार विश्वकर्मा, दिलीप कुमार निषाद, आयुष शुक्ला, देवराज कुमार महतो, शशिकांत कुमार, देवघर के निशांत कुमार और अभिषेक कुमार, हजारीबाग के जसमीत सिंह कालरा भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। झारखंड पिकलबांल संघ के सहसचिव बी. सुधीर, रोहित कुमार, सीए ब्रह्म देव प्रसाद, देवराज आनंद, राजीव सिन्हा, नितेश नंदन, राजू सिंह, संजीत कुमार आदि ने हिस्‍सा ले रहे सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।