पहले सामूहिक दुष्कर्म और अब वीडियो वायरल कर इज्जत नीलाम करने की धमकी
थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो
By Edited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 10:19 AM (IST)
बरोरा, जेएनएन। निर्भया कांड की बरसी पर बरोरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। थाना क्षेत्र की एक दलित युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। युवती को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को कुछ बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने बरोरा थाने में लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने बेहराकुदर निवासी प्रकाश सिंह, विकास सिंह व लेढीडूमर के टिंकू सिंह के खिलाफ कांड अंकित कर तहकीकात शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इधर, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार शाम वह घर के बगल शौच करने के लिए गयी थी। इस दौरान तीन लोग आए और उसका हाथ पकड़कर जबरन झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। फिर पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस सोमवार को अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
शिकायत के आलोक में कांड अंकित कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-गजेंद्र कुमार पांडेय, थाना प्रभारी, बरोरा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें