दुष्कर्म की प्राथमिकी, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
चिरकुंडा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज क
संस, कुमारधुबी : चिरकुंडा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। महिला का 164 के तहत धनबाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। चिरकंडा थाना प्रभारी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर पुलिस मुख्य आरोपित मो. नेहाल बेग व उसके साथियों का नाम पता लगाने में जुट गयी है। मो. नेहाल बेग, ग्राम उरैया, थाना हलसी, जिला लखीसराय बिहार का रहने वाला बताया जाता है। प्रारंभिक छानबीन में मामला संदिग्ध
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला बार-बार बयान बदल रही है। महिला ने कहा कि उसके पति दिल्ली में रहते है। लेकिन पुलिस ने उसके पति से बात की तो उसने बताया कि वह बरौनी (बिहार) में है। महिला ने कहा कि उसके पति तीन साल से नहीं आये हैं, लेकिन पति ने पुलिस को बताया कि वह छठपूजा में दो दिन के लिए चिरकुंडा आया था। मोहल्ले के किसी ने भी महिला को कार में बैठकर जाते नहीं देखा। कुमारधुबी के पोपुलर नर्सिग होम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। महिला को कब, किसने और किस वाहन से वहां छोड़ा यह फुटेज में नहीं है। कौन है मुख्य आरोपित नेहाल
तीन साल पहले वह कंचनडीह, निरसा में अपने रिश्तेदार शाहिद- वाहिद के घर में रहकर पंपलेट के माध्यम से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का दावा करता था। इसी झांसे में महिला का पति भी आ गया। उसने नेहाल को दो लाख रुपये दिए व विदेश में जल्द नौकरी दिलाने की बात कही। नेहाल ने उसे फर्जी ढंग से पासपोर्ट भी दे दिया। इसके बाद नेहाल उसे नौकरी का दिलासा देता रहा। उसे ठगी का एहसास हुआ तो रुपये वापस करने को कहा। नेहाल कुछ माह टालमटोल करता रहा। बाद में नेहाल बिहार भाग गया।