Move to Jagran APP

फूलन ने महिलाओं व नारी समाज को दिलाया सम्मान

झारखंड निषाद विकास संघ ने बुधवार को एमओसीपी सामुदायिक भवन में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:49 PM (IST)
फूलन ने महिलाओं व नारी समाज को दिलाया सम्मान
फूलन ने महिलाओं व नारी समाज को दिलाया सम्मान

फूलन ने महिलाओं व नारी समाज को दिलाया सम्मान

loksabha election banner

तिसरा : झारखंड निषाद विकास संघ की ओर से बुधवार को एमओसीपी सामुदायिक भवन में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फूलन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। केक भी काटा गया। समारोह में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से पंचायत चुनाव में निषाद समाज के जीतने वाले प्रतिनिधियों को संघ की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि निरसा प्रखंड के पांडरा पंचायत के मुखिया रविंद्रनाथ धीवर ने कहा कि फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षमय रहा। किशोर अवस्था से ही उन पर जा जुल्म शुरु हुआ। वह कई वर्षों तक चलता रहा। सामंतवादी लोगों ने उनके साथ जो किया वह फूलन ही नहीं नारी जाति के लिए काफी अपमानजनक था। इसलिए फूलन को मजबूर होकर हथियार उठाना पड़ा। जुल्म करने वाले सामंतवादियों को सबक सिखाना पड़ा। कहा कि इसके बाद फूलन राजनीति की मुख्य धारा में आकर सांसद बनीं और महिलाओं को उनका हक दिलाया। इसी बीच उनकी हत्या कर दी गई। यह नारी समाज के लिए बहुत ही दुखदायी है। महिलाओं व निषाद समाज में अन्याय के खिलाफ वे संघर्ष की प्रेरणास्रोत हैं। महिलाओं को जागरूक और सम्मानित करने से ही उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी। समाज में जब तक महिलाओं की भूमिका नहीं होगी। सामाजिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। निषाद समाज के लोगो से शिक्षा पर अधिक जोर देते हुए शराब व दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने की अपील की। मौके पर कमल देव राम, संजय निषाद, बिहारी लाल निषाद, तापस रजक, पप्पू मल्लाह, राजा निषाद, कुंदन निषाद, वीरेंद्र निषाद, संतोष निषाद, डाक्टर सिद्धेश्वर निषाद, नवल किशोर केवट, भोला धीवर, रामप्रवेश निषाद, कुंदन निषाद, गणेश पटेल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.