Move to Jagran APP

सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने वालों शख्सों का अमन गैंग से कनेक्‍शन!

रंगदारी के लिए गोविंदपुर में सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी तथा गोली चला कर दहशत फैलाने वालेे गैंग की पहचान पुलिस ने कर ली है। यह रांची होटवार जेल में बंद अमन सिंह का गैंग है। जिसमें सतीश गुप्ता उर्फ गांधी भी शामिल है।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 02:44 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 02:44 PM (IST)
सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने वालों शख्सों का अमन गैंग से कनेक्‍शन!
सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने वाले गैंग की पहचान पुलिस ने कर लिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद,जेएनएन:  रंगदारी के लिए गोविंदपुर में सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप संचालक को धमकी तथा गोली चला कर दहशत फैलाने वालेे गैंग की पहचान पुलिस ने कर ली है। यह रांची होटवार जेल में बंद अमन सिंह का गैंग है। जिसमें  सतीश गुप्ता उर्फ गांधी भी शामिल है। पुलिस गांधी की गिरफ्तारी के लिए गोविंदपुर पुलिस अपना जाल बिछा रही है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद इलियास अंसारी तथा समीर खान नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस उसके निशानदेही पर सतीश गुप्ता और गांधी की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

 सतीश गुप्ता वही शख्स है जिसे यहां की पुलिस भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में ढूंढ रही है, पर वह फरार है। पुलिस को शक है कि होटवार जेल में बंद अमन सिंह के इशारे पर सतीश गुप्ता उर्फ गांधी ने ही सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में फायरिंग करवाया है।। छानबीन में मिले तथ्य के आधार पर ही सतीश साव तथा अमन सिंह का नाम एक बार फिर इस घटना से जुड़ गया है।  

मालूम हो कि पेट्रोल पंप में गोली चालने की घटना को लेकर गोविंदपुर पुलिस ने इलियास और समीर खान नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजी है। दोनों के घटना में शामिल होने के प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस को अब शक है कि दोनों अमन सिंह गिरोह के सदस्य हैं। लिहाजा पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करने का मन बनाई है। कांड में जेल गए दोनों आरोपित 22 दिसंबर से ही जेल में बंद  कुख्यात अपराधियों से मोबाइल संपर्क में था और सिटी फ्यूल्स के मालिक गुलाम कादिर  अंसारी, रंगदारी के लिए स्कॉर्पियो की मांग की थी। यहां तक की कादिर अंसारी के भाई  तथा जिप सदस्य शहनाज परवीन के पति सोहराब अंसारी को फोन करने वाला भी यही  गिरोह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.