Move to Jagran APP

वार्ड-52 के लोगों को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र खुलने का इंतजार, एक माह बाद भी नहीं मिली अनुमति Dhanbad News

धनबाद जिले के वार्ड संख्या-52 में अब तक मुख्यमंत्री दाल भात कैंद्र खुलने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। इससे क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंदों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 09:20 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 09:47 AM (IST)
वार्ड-52 के लोगों को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र खुलने का इंतजार, एक माह बाद भी नहीं मिली अनुमति Dhanbad News
वार्ड-52 के लोगों को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र खुलने का इंतजार, एक माह बाद भी नहीं मिली अनुमति Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी के दौरान राज्य में कोई व्यक्ति भूखा न सोए, इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर जिले भर में जगह-जगह मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र चलाया जा रहा है। वहीं, जिले के वार्ड-52 में अब तक केंद्र खोलने का मामला अटका पड़ा है। इससे क्षेत्र के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में रोष देखा जा रहा है। यहां लोगों को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के खुलने का इंतजार हैं।

prime article banner

बताया जाता है कि वार्ड-52 में बीसीसीएल, सेल चासनाला कोलियरी व ग्रामीण क्षेत्र पड़ता है। इसमें सैकड़ों दिहाड़ी व ठेका मजदूर परिवार रहते हैं। इनके समक्ष खाद्यान का सामग्री आभाव है। वहीं, मुख्यमंत्री दाल भात योजना का शुभारंभ नहीं होने से गरीबों व असहायों में नाराजगी देखी जा रही है। वार्ड-52 की पार्षद प्रियंका देवी ने कहा कि वार्ड में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या काफी है। यहां कई स्लम क्षेत्र भी हैं।

प्रियंका ने बताया कि एक माह पूर्व ही धनबाद उपायुक्त व झरिया सीओ को पत्र देकर मुख्यमंत्री दाल भात योजना चालू करने की मांग की थी। जो अभी तक लटका पड़ा है। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के साथ ही कैंप शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मासस नेता निताई महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर वार्ड 52 में मुख्यमंत्री दाल भात योजना आरंभ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड में दिहाड़ी व ठेका मजदूरों रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.