Move to Jagran APP

पारा शिक्षकों को रोकने के लिए घर-घर पहुंच रही पुलिस

धनबाद : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अनुसार जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों से अगुवा

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:43 PM (IST)
पारा शिक्षकों को रोकने के लिए घर-घर पहुंच रही पुलिस
पारा शिक्षकों को रोकने के लिए घर-घर पहुंच रही पुलिस

धनबाद : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अनुसार जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह जिलों से अगुवा साथियों को गिरफ्तार करने की सूचना मिल रही है। जिले में भी छठ का व्रत कर कर रही एक पारा शिक्षिका के यहां सोमवार को पुलिस पहुंची। सरकार के आदेश पर जिला एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा धनबाद इकाई के कई पदाधिकारी रडार पर है। पुलिस कभी भी इन्हें गिरफ्तार कर सकती है। पारा शिक्षकों ने सरकार के इस रुख की निंदा की। उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार कितना भी दमनात्मक कार्रवाई कर ले, 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के दिन सरकार को हर हाल में काला झडा दिखाएंगे। हर एक पारा शिक्षक नेतृत्वकारी की भूमिका रहेगा। पारा शिक्षक अपना तेवर बनाएं रखें, गिरफ्तारी के डर से पारा शिक्षक नहीं भागेंगे, जेल जाएंगे मगर तानाशाह सरकार को काला झडा दिखाने के बाद। 15 नवम्बर के बाद जेल भरो अभियान भी चलेगा। पारा शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर रहने की जानकारी विभाग को दे दी है। परिजनों के साथ धनबाद से दस हजार की संख्या में विभिन्न मार्गो से राची जाएंगे। जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, मो.सिद्दीक शेख एवं अशोक चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.