Move to Jagran APP

पंचायत उपचुनाव: मुखिया समेत नौ पदों के लिए हो रहा मतदान

पंचायत उपचुनाव 2018 के तहत शांतिपूर्ण तरीके से धनबाद जिले में मतदान कार्य जारी है । मुखिया समेत नौ पदों के लिए जारी है मतदान।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 09:57 AM (IST)
पंचायत उपचुनाव:  मुखिया समेत नौ पदों के लिए हो रहा मतदान
पंचायत उपचुनाव: मुखिया समेत नौ पदों के लिए हो रहा मतदान

धनबाद, जागरण संवाददाता। पंचायत उपचुनाव 2018 के तहत शांतिपूर्ण तरीके से धनबाद जिले में मतदान कार्य जारी है । यहां मुखिया का एक पद, ग्राम पंचायत समिति सदस्य के छह और पंचायत समिति सदस्य के दो पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान का कार्य तोपचांची, पूर्वी टुंडी, निरसा, बलियापुर और कलियासोल प्रखंड के 41 बूथों पर चल रहा है।  

loksabha election banner

पंचायत उपचुनाव : मुखिया समेत नौ पदों के लिए जारी है मतदान। पंचायत उपचुनाव 2018 के तहत धनबाद जिले में मतदान का कार्य सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया। यहां मुखिया का एक पद समेत कुल नौ पदों के लिए मतदान चल रहा है। जिले में मुखिया समेत कुल 111 पद रिक्त था। इसमें 41 सीटों पर सदस्यों का चयन निर्विरोध हो चुका है। ग्राम पंचायत सदस्य की 61 सीटों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया। 

14 हजार मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग :

पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के पांच प्रखंडों में मतदान होना है। इस चुनाव में कुल 14090 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसमें 6787 महिला और 7303 पुरुष मतदाता हैं। 

पंचायतवार मतदाताओं की संख्या  

पंचायत - पुरुष - महिला 
खरियो - 164 - 139
गेंदनवाडीह - 136 - 116
रूपन - 2055 - 1934
बेलकुपा - 2284 - 2147
आमझर - 231 - 216
परसबनियां - 380 - 320
सिंदूरपुर - 122 - 125
बांदा पश्चिम - 153 - 123
बांदा पूर्व - 1778 - 1667 

बूथों पर कड़ी सुरक्षा :

मतदान को लेकर सभी 41 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए जिला पुलिस फोर्स को लगाया गया है।

कड़ाके की ठंड का दिख रहा असर :

मतदान केंद्रों पर कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है। विशेष के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक मतदाता मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। पूर्वी टुंडी के बडतोल और धनारंगी में मतदान कर्मी मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार की सुबह से धनबाद जिला में भारी कुहासा था। जो सुबह आठ बजे के बाद छंटने लगा। तोपचांची प्रखंड अब भी कुहासा से घिरा हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.