पंचायत के 9 पदों के लिए बुधवार को होगा उपचुनाव, पोलिंग पार्टी ने संभाला मोर्चा
मुखिया के एक पद समेत कुल नौ पदों के लिए उप चुनाव हो रहा है। जिन पदों पर चुनाव होना है, उनमें निरसा प्रखंड अंतर्गत बेलकुपा पंचायत के मुखिया का पद भी शामिल हैं।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 05:06 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के नाै पदों के लिए बुधवार होने वाले उप चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को पोलिंग पार्टी मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर रवाना हुई। बुधवार को सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा।
धनबाद जिले में मुखिया के एक पद समेत कुल नौ पदों के लिए उप चुनाव हो रहा है। जिन पदों पर चुनाव होना है, उनमें निरसा प्रखंड अंतर्गत बेलकुपा पंचायत के मुखिया के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के छह व पंचायत समिति सदस्य के दो पद शामिल हैं। मतदान का कार्य तोपचांची, पूर्वी टुंडी, निरसा, बलियापुर और कलियासोल प्रखंड के 41 बूथों पर होगा। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे की देखरेख में मंगलवार को पोलिंग पार्टी सुरक्षा बलों के साथ चुनाव कराने मतदान केंद्रों को रवाना हुई। शाम तक सभी पोलिंग पार्टी निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें