Move to Jagran APP

राजा तालाब के सुंदरीकरण को लेकर झरिया में निकली पदयात्रा

झरिया ऐतिहासिक राजा तालाब के सुंदरीकरण की मांग को लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 09:39 PM (IST)
राजा तालाब के सुंदरीकरण को लेकर झरिया में निकली पदयात्रा
राजा तालाब के सुंदरीकरण को लेकर झरिया में निकली पदयात्रा

झरिया : ऐतिहासिक राजा तालाब के सुंदरीकरण की मांग को लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झरिया के लोगों ने पदयात्रा की। तालाब की प्रशासनिक उपेक्षा पर अफसोस जताया। सूचना पर नगर आयुक्त राजा तालाब आकर निरीक्षण किया। तालाब के सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिया। पदयात्रा में शामिल लोग सबसे पहले चिल्ड्रेन पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर का भ्रमण किया। निगम व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग बताइए सरकार कब होगा राजा तालाब का जीर्णोद्धार। लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर चल रहे थे। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने राजेंद्र सरोवर धनबाद की तरह झरिया के राजा तालाब का सुंदरीकरण करने की मांग निगम से की। ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। मौके पर पिनाकी राय, ढुलू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, रंजन साहू, मनोज साव, मिनी साहू, धर्मवीर साव, फुकु साव, टोनी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, त्रिलोकी प्रमाणिक, संतोष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अखलाक अहमद आदि थे। जल्द होगी राजा तालाब की सफाई : नगर आयुक्त

loksabha election banner

संस, झरिया : धनबाद के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को झरिया के राजा तालाब का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से तालाब के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से कहा कि जल्द तालाब की सफाई शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के तहत तालाब की सफाई कराई जाएगी। कहा कि तालाब की सफाई में लगभग तीन लाख तक खर्च आएगा। तालाब की देखरेख का जिम्मा स्थानीय मछुआरों को देने पर विचार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.