Move to Jagran APP

अजब झारखंड... यहां धान अधिप्राप्ति नहीं करने के एक से बढ़कर एक बहाने

धनबाद के राजगंज पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया है। लेकिन किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। इसका कारण मोस्चर मशीन ( नमी मापने की मशीन) में खराबी बताई जा रही है। पिछले पांच दिनों से मशीन खराब है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:04 PM (IST)
अजब झारखंड... यहां धान अधिप्राप्ति नहीं करने के एक से बढ़कर एक बहाने
राजगंज पैक्स में खराब पड़ी नमी मापने की मशीन ( फोटो जागरण)

धनबाद/ राजगंज, जेएनएन। झारखंड में धान अधिप्राप्ति की घोषणा कर दी गई है। पैक्स के माध्यम से खरीदारी की जा रही है। लेकिन धनबाद जिले में अब तक धान खरीदारी की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। इसके पटरी पर नहीं आने के एक से बढ़कर एक बनाने हैं। कभी तराजू खराब तो कभी नमी मापक यंत्र ( Moisture Machine) खराब। ऐसे में किसान मजबूर हैं। इसका फायदा बिचाैलिए उठा रहे हैं। धनबाद पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती इलाका है। वहां के बिचाैलिए औने-पाने दाम में धान खरीद कर ले जा रहे हैं। 

loksabha election banner

धनबाद के राजगंज पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया है। लेकिन किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। इसका कारण मोस्चर मशीन ( नमी मापने की मशीन) में खराबी बताई जा रही है। पिछले पांच दिनों से मशीन खराब है। अभी तक पैक्स द्वारा किसानों से 375 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिसमे ऑन लाइन 275 क्विंटल एवं ऑफ लाइन करीब एक सौ क्विंटल धान शामिल है। पैक्स प्रबंधक अयोध्या प्रसाद चौधरी ने बताया कि नमी नापने की मशीन बिगड़ जाने के कारण धान खरीद में बाधा उत्पन्न हो गया है। मशीन को बनाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 18 दिसंबर को राजगंज में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया था। करीब चार सौ किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। नमी मापने की मशीन खराब होने से अधिप्राप्ति बाधित है। अब नई मशीन आएगी तो खरीदारी शुरू होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.