Move to Jagran APP

अनुशासन से ही संगठन होगा मजबूत : ठाकुर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचे राजेश ठाकुर का बेकारबांध स्थित ब्लेसिग हाल में जोरदार स्वागत हुआ। फूल मालाओं चांदी के मुकुट तलवार गुलदस्ते से अभिनंदन हुआ। यह पहला मौका था जब कांग्रेसी थोड़े अनुशासन में दिखे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान सह अभिनंदन समारोह का मंच संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:36 PM (IST)
अनुशासन से ही संगठन होगा मजबूत : ठाकुर
अनुशासन से ही संगठन होगा मजबूत : ठाकुर

जागरण संवाददाता, धनबाद : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचे राजेश ठाकुर का बेकारबांध स्थित ब्लेसिग हाल में जोरदार स्वागत हुआ। फूल मालाओं, चांदी के मुकुट, तलवार, गुलदस्ते से अभिनंदन हुआ। यह पहला मौका था, जब कांग्रेसी थोड़े अनुशासन में दिखे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान सह अभिनंदन समारोह का मंच संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी का स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का 51 किलो की माला एवं शाल देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी। आज हम बांग्लादेश मुक्ति संस्मरण दिवस भी मना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अनुशासन पर जोर दिया। संगठन को आगे ले जाने में यही काम आएगा। उन्होंने कहा इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहा जाता था। इंदिरा गांधी के साहसिक कार्यों एवं निर्णय ने पाकिस्तान को विभाजित कर बांग्लादेश को अलग देश का निर्माण कर दक्षिण एशिया के भूगोल को ही बदल डाला था। देश में आज लोगों को जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले एवं लोगों को दिग्भ्रमित करने वालों से सचेत रहने की जरूरत है। राज्य में झारखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

loksabha election banner

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि नौजवानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि 2024 के चुनाव की तैयारी है। 2024 में होने वाले धनबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार सांसद बनेगा, यह तय है। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अतीत में क्या किया यह सबको पता है। हम वर्तमान में क्या कर रहे हैं यह भी जानना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री की बदौलत कोविड में बेहतर काम हुआ। हर सदर अस्पताल में एक आक्सीजन प्लांट लग रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम देश की संप्रुभता और एकता के सरंक्षक हैं। देश की आजादी में आरएसएस का रत्ती भर योगदान नहीं है। आज यही लोग राष्ट्रभक्त बने हुए हैं जो सही मायने में राष्ट्रभक्त हैं, उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीने पर गोली मारने वाले लोगों का महिमामंडन किया जा रहा है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख में कहा कि देश में आज हम बांग्लादेश मुक्ति संस्मरण दिवस मना रहे हैं। युवा पीढ़ी को इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है जब आज से 50 वर्ष पूर्व बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम 1971 में हुआ था। -----------------------------

ये थे उपस्थित

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध संस्मरण के संयोजक विजय कुमार सिंह, ललन चौबे, शंकर प्रजापति, रविद्र वर्मा, मदन महतो, अशोक सिंह, संतोष सिंह, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, राशिद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, माला झा, अनिल साव, मंटू दास, महेंद्र पांडेय, अनवर शमीम, मनोज यादव, रमेश जिदल, कुमार संभव, पप्पू पासवान, वैभव सिन्हा, सुरेश चंद्र झा, राजू दास, सीता राणा, डा संतोष राय, डीके सिंह, गोपाल कृष्णा चोधरी, कामता पासवान, बबलू दास, पप्पू कुमार तिवारी, जीतेश सिंह, प्रसाद निधि, हुमायूं राजा, डीएन यादव, राहुल राज, अवधेश पासवान, जयप्रकाश चौहान, माली गोप, रमन मिश्रा, योगेश ठाकुर, अशोक कुमार, राकेश गुप्ता, भगवानदास, रोहित वाही, बबीता शर्मा, सविता देवी, नाजिम आलम, बिलकीस खानम, पुर्णेंदु सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह, दिनेश यादव, आशीष सिन्हा, छोटन सिंह उपस्थित थे।

-------------------------------

आजसू के केंद्रीय सदस्य ने थामा कांग्रेस का दामन

जासं, धनबाद : कार्यक्रम के अंत में गोविदपुर के जिला परिषद सदस्य एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मो सोहराब अंसारी आजसू छोड़कर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उनके साथ संजीत रविदास, सरफुद्दीन अंसारी, सोनी अंसारी, सोनामनी देवी, बाबूजान हांसदा, मनोज महतो, सज्जाद अंसारी, रियाज अंसारी, जाहिर अंसारी, अरुण रविदास, विष्णु तुरी, हामिद अंसारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.