सावन उत्सव पर इस साल ऑनलाइन गीत-संगीत का होगा आयोजन, जूम एप से जुडेंगी महिलाएं Dhanbad News
सावन उत्सव को लेकर मारवाड़ी महिला समिति हीरक की अध्यक्ष साधना देवरालिया ने बताया कि इस वर्ष समिति की प्रत्येक सदस्य पांच-पांच पौधे लगाएंगी। ताकि हमारी प्रकृति हरीभरी बनी रहे।
धनबाद, जेएनएन। सावन माह में सावन उत्सव महिलाओं के लिए अत्यंत खास होता है। इसके लिए महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां आदि से सजकर विशेष रूप से तैयार होती हैं। इस दौरान वे तरह-तरह के सावन गीतो में नृत्य करती है। लेकिन, इस साल कोरोना वायरस ने इस उत्सव पर रोक लगा दिया है। जिस प्रकार इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज जिले में बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए सभी महिलाएं के मन में डर व्याप्त है। इसलिए सभी महिलाए अपने-अपने घर पर रहकर ही जूम एप्स के माध्यम से सावन उत्सव मनाएंगी।
उनका कहना है कि अगर परिवार में एक व्यक्ति भी संक्रमित हो जाए तो पूरे परिवार के सदस्यों को झेलना पड़ेगा। इसीलिए बचाव के साथ रहना जरूरी है। सावन उत्सव को लेकर मारवाड़ी महिला समिति हीरक की अध्यक्ष साधना देवरालिया ने बताया कि इस वर्ष सावन उत्सव में समिति के प्रत्येक सदस्य की ओर से पांच-पांच पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि इससे सावन की हरियाली को और अधिक हरा भरा किया जा सके और अगले साल फिर इस सावन उत्सव को और ज्यादा धूम धाम से मनाए।
ऑनलाइन मनाएंगे सावन उत्सव : इस साल सावन उत्सव को लेकर जो भी कार्यक्रम होंगे, सभी अपने-अपने घर पर रहकर ऑनलाइन जूम एप्स से मनाएंगे। हालांकि, इसके लिए अभी तिथि समय निर्धारित नहीं किया गया है। आम सहमती से एक दिन निर्धारित कर समिति से जुड़ी सभी महिलाओं को इस विषय में जानकारी दे दी जाएगी। उस दिन गीत प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।