साबुन के झगडे़ में चली गई बहन की जान
मामूली विवाद में दो बहनों ने कीटनाशक खा लिया। एक बहन की जान चली गई, दूसरी का इलाज चल रहा है।
संस, ¨सदरी : गोशाला ओपी क्षेत्र के तसरा बस्ती में मामूली साबुन के झगड़े में कीटनाशक खाने से एक बहन की जान चली गई। दूसरी बहन संजू (16)का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
छोटी पुत्री 14 वर्षीय श्वेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम होकर शव के बस्ती पहुंचने पर मातम छा गया। पिता राजू ¨सह, मां कुंती देवी सहित परिवार के लोग रो रोकर बेहाल हो गये। मृतक का अंतिम संस्कार बस्ती के दामोदर नदी श्मशान घाट पर परिजनों ने किया। दूसरी पुत्री ने भी कीटनाशक खाई थी।
पिता राजू का कहना है मकर संक्रांति के दिन में दोनों बहनों में साबुन को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में छोटी ने गुस्सा में खेती कार्य के लिए घर में रखे कीटनाशक को एक कमरे में जाकर खा लिया। यह देखकर दूसरी पुत्री ने भी बचे कीटनाशक को खा लिया। देर रात दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। श्वेता को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं संजू को इलाज के लिए भर्ती लिया। श्वेता तासरा विद्यालय में पढ़ती थी। निजी वाहन चालक 60 वर्षीय पिता राजू मां, दो पुत्र विक्की ¨सह व रामू ¨सह सहित पूरा परिवार इस हादसे से सदमे में है। गौशाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।