Move to Jagran APP

हदहदिया में समरसेवल पंप जला, जलसंकट गहराया

कतरास छाताबाद स्थित हदहदिया में लगे दो समरसेवल पंप में से एक के जलने के कारण जल भंडारण में परेशानी हो रही है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस उमस भरी गर्मी में पानी की आपूर्ति प्रतिदिन मात्र 15 से 20 मिनट ही होता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:10 AM (IST)
हदहदिया में समरसेवल पंप जला, जलसंकट गहराया
हदहदिया में समरसेवल पंप जला, जलसंकट गहराया

कतरास : छाताबाद स्थित हदहदिया में लगे दो समरसेवल पंप में से एक के जलने के कारण जल भंडारण में परेशानी हो रही है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस उमस भरी गर्मी में पानी की आपूर्ति प्रतिदिन मात्र 15 से 20 मिनट ही होता है। सोमवार को ईद पर पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से लोग परेशान रहे। यहां से छाताबाद, कैलूडीह, आकाशकिनारी बस्ती, ईस्ट कतरास सहित आस पास के इलाके में पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां से पहले एक बेला में एक घंटा पानी आपूर्ति होती थी, पर इन दिनों दो बेला 20-20 मिनट की जाती है। यह सिलसिला करीब 10 दिनों से चलता आ रहा है। इधर आकाशकिनारी कोलियरी प्रबंधन ने समरसेवल पंप को मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा है।

loksabha election banner

== पहले की तरह पानी की सुविधा अब नहीं मिल रही है। 10 दिनों से पंप खराब है। ईद जैसे त्यौहार में पानी के लिए परेशानी हो रही है। किसी तरह काम चला रहे हैं। सार्वजनिक नल पर पानी भरने वालों की भीड़ लगती है। सभी को पानी नहीं मिल पाता है।

-मो. सईद, छाताबाद == इस उमस भरी गर्मी में हमलोगों को दूरदराज से पानी ढोकर पानी लाना पड़ता है। अगर धर्माबांध तेतुलिया का पानी चालू हो जाए तो समस्या का दूर हो जाएगी। फिलहाल घंटों लाइन में लगने के बाद भी पानी नहीं मिल पाता है।

-संजय यादव, कैलूडीह == पानी के लिए इधर-उधर जाने से अच्छा है कि 10 रुपये प्रति जार का पानी खरीद लेते हैं। गर्मी में जार का पानी अधिक खर्च हो रहा है। नहाने तथा बर्तन व कपड़ा धोने के लिए हदहदिया का पानी का उपयोग करते हैं।

- पंकज पांडेय, कैलूडीह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.