भौंरा में प्लास्टर गिरने से युवक जख्मी
भौंरा : पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा साऊथ कोलियरी के सेफ्टी विभाग में कार्यरत अनरजीत यादव क
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 10:28 PM (IST)
भौंरा : पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा साऊथ कोलियरी के सेफ्टी विभाग में कार्यरत अनरजीत यादव के डिनोबिली मोड़ स्थित आवास की छत का प्लास्टर शनिवार को गिर गया। घटना में उनका पुत्र संग्राम यादव घायल हो गया। छत का प्लास्टर टूट कर काफी मात्रा में पलंग पर गिर गया। उस वक्त अनरजीत का पुत्र संग्राम पलंग पर बैठ कर पढाई कर रहा था। पांच अप्रैल को भी इनके आवास के दूसरे कमरा का प्लास्टर गिरा था। पत्नी फूलमती देवी घायल हो गयी थी। पत्नी का इलाज अभी भी चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें