भाजपा नेत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार Dhanbad News
भाजपा नेत्री के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
धनबाद, जेएनएन। भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली भाजपा महिला नेता के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कतरास थाने में लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई। शिकायत में आवेदन के साथ फेसबुक पोस्ट और कमेंट्स की छाया प्रति भी संलग्न किया है।
पीड़िता ने कहा है कि रक्षित राज ने अपने फेसबुक अकाउंट में मेरा फोटो पोस्ट किया है। इसपर संदीप सिंह, कुशवन्त देवा, इमामुल हक, प्रदुम्न आचार्य, जनता गराज टाइगर ने अश्लील कमेंट लिखकर मुझे बदनाम करने का कोशिश किया है।
बता दें कि भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता के ऑनलाइन शिकायत को उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेकर पुलिस को भटकार लगाई, इसके बाद पुलिस ने चार अक्टूबर को कतरास थाना में बाघमारा विधायक पर प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू किया।
भाजपा नेत्री ने ढुलू महतो के खिलाफ 10 माह पूर्व 23 नवंबर 2018 को दुष्कर्म की कोशिश की लिखित शिकायत दी थी। दस माह तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कर ढुलू को बचाने की कोशिश की।