Move to Jagran APP

जिस बेकार बांध को आज गूगल पर ढूंढ़ रहे लोग, जानें क्‍यों फेमस हुआ वह राष्ट्रीय स्तर पर Dhanbad News

धनबाद का राजेंद्र सरोवर पार्क राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है। बेकारबांध के नाम से चर्चित राजेंद्र सरोवर में आए अभूतपूर्व बदलाव की केंद्र सरकार ने भी सराहना की है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 12:50 PM (IST)
जिस बेकार बांध को आज गूगल पर ढूंढ़ रहे लोग, जानें क्‍यों फेमस हुआ वह राष्ट्रीय स्तर पर Dhanbad News
जिस बेकार बांध को आज गूगल पर ढूंढ़ रहे लोग, जानें क्‍यों फेमस हुआ वह राष्ट्रीय स्तर पर Dhanbad News

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद का राजेंद्र सरोवर पार्क राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है। बेकारबांध के नाम से चर्चित राजेंद्र सरोवर में आए अभूतपूर्व बदलाव की केंद्र सरकार ने भी सराहना की है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने धनबाद स्थित राजेंद्र सरोवर पार्क के विकास को सराहा है।

loksabha election banner

मंत्रालय ने अमृत योजना के तहत देशभर में कुछ प्रमुख पार्कों के बदलाव को अपने न्यूज लेटर में स्थान दिया है। इसमें राजेंद्र सरोवर को प्रमुखता से जगह दी गई है। न्यूज लेटर में बकायदा राजेंद्र सरोवर के बदलाव का भी जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि अमृत योजना के तहत एक करोड़ की राशि से पार्क विकसित किया गया। आसपास के प्रदूषित जल को पार्क में गिरने से न केवल पूरी तरह से रोका गया, बल्कि जल शोधन का भी कार्य हो रहा है। यहां बता दें कि लगभग नौ करोड़ की लागत से पूरे राजेंद्र सरोवर का कायाकल्प किया गया है। पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन से लेकर फूल व पौधे, दोनों छोर में पार्क, लाइटिंग, ढाई लाख लीटर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना है। इसके चलते राजेंद्र सरोवर की सुंदरता बढ़ गई है। यहां सुबह शाम घूमने वालों की संख्या भी बढ़ी है। लोग टिकट लेकर राजेंद्र सरोवर का भ्रमण कर रहे हैं।

लिस्‍ट में इन्हें मिली है जगह

- राजेंद्र सरोवर पार्क धनबाद

- वापी गुजरात

- रांची, झारखंड

- तुमकुर कर्नाटक

- चाकोर पार्क उज्जैन

- विजयवाड़ा कर्नाटक

- शहादरा झील, नई दिल्ली

- अहमदाबाद, गुजरात

गुरुवार को भी नहीं मिल सका ऑनलाइन टिकट: बिरसा मुंडा पार्क में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट जारी करने के साथ राजेंद्र सरोवर के लिए भी बुधवार से ऑनलाइन टिकट का नगर आयुक्त ने विधिवत शुभारंभ किया। हालांकि न तो बिरसा मुंडा पार्क और न ही राजेंद्र सरोवर के लिए ऑनलाइन टिकट मिल पा रहा है। व्यवस्था सुचारू रूप से न होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। ऑनलाइन तरीके से टिकट के पेमेंट की कोई व्यवस्था दोनों पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं की गई है। बिरसा मुंडा पार्क डॉट इन पर जाने पर एडवांस टिकट बुक करने की संख्या, व्यस्क-बच्चे और किस तिथि में जाना चाहते हैं, यह सब दिख रहा है लेकिन जैसे ही सभी विकल्प चुनकर सबमिट कर रहे हैं तो पेमेंट न होने पर स्क्रीन पर एरर आ जा रहा है। बिरसामुंडा पार्क की वेबसाइट पर ही बेकारबांध यानी राजेंद्र सरोवर के लिए टिकट मिलने की बात कही गई थी, लेकिन कॉलम न मिलने से लोग परेशान रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.